सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Education ›   CAT 2022 Application Process Begins At iimcat.ac.in know how to apply

CAT 2022: कैट परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें कहां और कैसे करना है अप्लाई

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 03 Aug 2022 10:01 AM IST
विज्ञापन
सार

CAT 2022 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक/Graduation की डिग्री होनी चाहिए।

CAT 2022 Application Process Begins At iimcat.ac.in know how to apply
CAT 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

CAT 2022: कॉमन एडमिशन टेस्ट/ CAT 2022 के लिए आवेदन की शुरुआत आज 3 अगस्त, 2022 से की जा रही है। बता दें कि परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन को रविवार 31 जुलाई, 2022 को ही जारी कर दिया गया था। जो भी उम्मीदवार इस साल कैट परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे अपना आवेदन आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रक्रिया हम इस खबर के माध्यम से आपको बता रहे हैं। आइए जानते हैं..

Trending Videos

मैनेजमेंट के कोर्स में मिलेगा प्रवेश
कॉमन एडमिशन टेस्ट एक प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान की ओर से किया जाता है। परीक्षा के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को मैनेजमेंट के पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाता है। इस साल CAT 2022 का आयोजन IIM Banglore की ओर से किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा से जुड़ी प्रमुख तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 31 जुलाई, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 03 अगस्त, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 14 सितंबर, 2022
  • प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 27 अक्तूबर, 2022
  • परीक्षा की तारीख- 27 नंवंबर, 2022
  • परिणाम जारी होने की तारीख- जनवरी का दूसरा हफ्ता (अस्थायी)

इतने अंक लाने है जरूरी
CAT 2022 प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक/Graduation की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अंकों में छूट भी दी गई है। परीक्षा में भाग लेने की इच्छाी रखने वाले एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  • अब कैट 2022 के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जानकारी और दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed