सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four arrested including gangster Tillu Tajpuria's sharp shooter

दिल्ली : गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के शार्प शूटर समेत चार गिरफ्तार, हथियार भी मिले

अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Mon, 22 Nov 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
सार

चारों के कब्जे से चार पिस्टल, 13 कारतूस और धमकी देनेे में इस्तेमाल सिम बरामद की है।

Four arrested including gangster Tillu Tajpuria's sharp shooter
एक करोड़ की रंगदारी मांगने और गोली चलाने वाले टिल्लू गैंग के शार्प शूटर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

रोहिणी जिले के स्पेशल स्टाफ ने एक करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर कारोबारी की कार पर गोलीबारी करने वाले टिल्लू ताजपुरिया गिरोह के शार्प शूटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान नरेला निवासी आकाश खत्री, रवि पराशर, न्यू कालोनी निवासी जयंत मान और बख्तावरपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है। चारों के कब्जे से चार पिस्टल, 13 कारतूस और धमकी देनेे में इस्तेमाल सिम बरामद की है। इससे पहले भी तिहाड़ जेल में बंद एक बदमाश ने कारोबारी को फोन पर धमकी देकर उससे रंगदारी मांगी थी, जिसे पुलिस ने अप्रैल में जेल से ही गिरफ्तार किया था।

Trending Videos


जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि सेक्टर-7 रोहिणी निवासी कारोबारी की फैक्टरी बवाना और सोनीपत है। अप्रैल में उसने रोहिणी उत्तरी थाने में रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की थी। जिसमें बताया कि 8 अप्रैल को चिकू नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर खुद को टिल्लू गैंग का बदमाश बताया और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। ऐसा नहीं करने सौ गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए तिहाड़ जेल में बंद हिम्मत उर्फ चिकू से पूछताछ कर जेल से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सेल से पुलिस को मोबाइल फोन मिला, जिससे कारोबारी को धमकी दी गई थी। उसके बाद 23 अगस्त को एक बदमाश अपने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर उक्त कारोबारी के घर पर खड़ी उसकी इको स्पोर्ट्स कार पर पांच गोली चला दी। बदमाश वहां एक पर्ची छोड़कर गए। जिसमें एक करोड़ रुपये देने के लिए कारोबारी को तीन दिन का समय दिया गया था। साथ ही ऐसा नहीं करने पर सौ गोली मारने की धमकी दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के स्पेशल स्टाफ को जांच की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें बदमाश की बाइक दिखी। नंबर की जांच करने पर पता चला कि बाइक बेगमपुर इलाके से चुराई गई है। फुटेज में बदमाश का चेहरा नहीं दिख रहा था। जेल में बंद पिछले मामले का आरोपी हिम्मत को दो दिन की रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की। जिसमें उसने गोली चलाने वाले बदमाश और साजिशकर्ताओं के नाम बताए। उसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

टेंपो चालक ने दी थी कारोबारी के बारे में जानकारी
जांच में पता चला कि पेशे से टेंपो चालक रवि पराशर ने बदमाशों को कारोबारी के बारे में जानकारी और उसका फोन नंबर दिया था। वह कारोबारी के बवाना स्थित फैक्टरी से सामान टेंपो पर लोड करता था। रवि शार्प शूटर आकाश खत्री और जयंत मान का दोस्त है। जयंत मान हिम्मत के चचेरे भाई सुनील मान का कॉलेज का दोस्त है और हिम्मत से उसकी गहरी दोस्ती है। वह लगातार जेल में बंद हिम्मत से मिलने जाता था। उसने ही रंगदारी मांगने के लिए रवि से मिले कारोबारी का नंबर हिम्मत को जेल में दिया था। राहुल ने हिम्मत को फर्जी नाम पर सिम मुहैया करवाया था और व्हाट्सएप के लिए ओटीपी नंबर दिया था। वहीं आकाश ने कारोबारी की कार पर गोली चलाई थी।

कॉलेज में सचिव पद पर चुनाव लड़ चुका है एक बदमाश
जांच में पता चला कि आकाश और जयंत दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं। आकाश राजधानी कॉलेज में पढ़ता था जबकि जयंत स्वामी श्रद्धानंद कालेज से बीएससी की पढ़ाई करने के बाद फार्मेसी में डिप्लोमा कर चुका है। जयंत ने कॉलेज के छात्र राजनीति में सचिव के पद के लिए चुनाव लड़ चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed