{"_id":"695c8f1d48f29f370a0ecec0","slug":"two-suspects-involved-in-the-beating-death-of-a-young-man-were-shot-during-a-police-encounter-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रे्टर नोएडा: पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रे्टर नोएडा: पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को लगी गोली, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 06 Jan 2026 09:57 AM IST
विज्ञापन
सार
आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ सिट्टू निवासी कैमराला दादरी और प्रशांत निवासी निजामपुर बुलंदशहर के रुप में हुई है। उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए गए है।
मुठभेड़ में घायल आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोतवाली दादरी पुलिस ने कैमराला गांव में पीट-पीटकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियो के पैर में गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में युवक की हत्या की थी।
Trending Videos
एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार ने बताया कि सोमवार रात दादरी कोतवाली पुलिस ने जारचा अंडरपास के पास दो लोगों को रोका, लेकिन वो पुलिस को देखकर भाग निकले। पीछा करने पर आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान प्रशांत उर्फ सिट्टू निवासी कैमराला दादरी और प्रशांत निवासी निजामपुर बुलंदशहर के रुप में हुई है। उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने 5 जनवरी को कैमराला गांव के हरकेश व मोहित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। साथ ही कार में तोड़फोड़ भी की थी। घटना में घायल हरकेश की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना में परिजनों ने काफी हंगामा भी किया था।