सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   noida News : Police raid in spa center nine arrested

नोएडा : शॉप्रिक्स मॉल के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, 9 गिरफ्तार, 14 युवतियां हिरासत में

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 02 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
noida News : Police raid in spa center nine arrested
एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह - फोटो : ani
विज्ञापन

सेक्टर-61 स्थित शॉप्रिक्स मॉल के निर्वाणा स्पा एंड सैलून में पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने मौके से स्पा सेंटर के दो संचालकों गुफरान खान और अखिलेश और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वहां काम करने वाली 14 लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया है। मौके से काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री और नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Trending Videos


नोएडा जोन के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि शॉप्रिक्स मॉल के प्रथम तल पर निर्वाणा स्पा एंड सैलून में स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार की खबर मिली थी। नोएडा जोन की एसीपी प्रथम अंकिता शर्मा और एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात वहां छापा मारा। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्पा सेंटर के अंदर अफरातफरी मच गई। मौके पर कई महिलाएं व पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से दो संचालकों और 7 ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। वही इसमें काम करने वाली 14 लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की टीम स्पा सेंटर के संचालक सेक्टर-71 निवासी गुफरान खान और अखिलेश से पूछताछ कर रही है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वहां कई माह से देह व्यापार जारी था।

स्थानीय थाने को नहीं दी गई जानकारी
पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई की सूचना स्थानीय थाना कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस को नहीं दी गई। आशंका जताई जा रही है कि स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से यह धंधा चल रहा था। पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले की जांच करेंगे। इसमें कोई दोषी पाया जाता है तो उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

वेब मॉल और सेक्टर-12 में भी पिछले महीने हुआ था खुलासा
पिछले महीने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस की टीम ने सेक्टर 18 स्थित वेव मॉल में छापा मार स्पा सेंटर से वेश्यावृत्ति में लिप्त लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने भी सेक्टर 12 के एक कोठी में चल रहे देहव्यापार  का खुलासा किया था।

शॉप्रिक्स मॉल में स्पा सेंटर के नाम पर चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का खुलासा पुलिस की टीम ने किया है। संचालकों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं स्पा सेंटर से 14 लड़कियों को भी हिरासत में लिया गया है जिन्हें महिला पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है। 
- रणविजय सिंह, एडीसीपी नोएडा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed