सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Greater Noida Kenya girl return from Christmas party jump off 14th floor to death know the reason

ग्रेटर नोएडा: क्रिसमस पार्टी से लौटी युवती, घर से आया फोन, फिर 14वीं मंजिल से कूदकर केन्या की युवती ने जान दी

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 Dec 2021 08:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कासा ग्रैंड सोसायटी में अफ्रीकी मूल के कई लोग रहते हैं। सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक दोस्त से मिलने के लिए केन्या निवासी मूूयासा चार दिन पहले ही वह टूरिस्ट वीजा पर ग्रेटर नोएडा आई थी।

Greater Noida Kenya girl return from Christmas party jump off 14th floor to death know the reason
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कासा ग्रैंड सोसायटी की 14 वीं मंजिल से गिरकर केन्या की युवती की मौत हो गई। शनिवार देर रात तक युवती क्रिसमस पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौटी थी। चार दिन पहले ही मूयासा केन्या से अपने दोस्त से मिलने ग्रेटर नोएडा आई थी। पुलिस के मुताबिक युवती को अंतिम कॉल उसके घर से आई थी। इसके बाद उसने कूदकर जान दी है। पुलिस ने केन्या दूतावास को भी घटना की सूचना दी है।

Trending Videos


बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित कासा ग्रैंड सोसायटी में अफ्रीकी मूल के कई लोग रहते हैं। सोसायटी के फ्लैट में रहने वाले नाइजीरियाई नागरिक दोस्त से मिलने के लिए केन्या निवासी मूूयासा चार दिन पहले ही वह टूरिस्ट वीजा पर ग्रेटर नोएडा आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को तड़के 5 बजे हुई घटना
पुलिस का कहना है कि तड़के लगभग 5 बजे 14वीं मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि शनिवार रात युवती ने सहेली और दोस्त के साथ क्रिसमस पर देर रात तक पार्टी की थी। युवती की मोबाइल पर उसके परिजन से घटना से पहले बात हुई थी।

थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। युवती की सहेली और उसके दोस्त ने जानकारी दी है कि वह शनिवार रात क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। केन्या से परिजन के फोन आने के बाद ही युवती ने कूदकर जान दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed