सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempt to mount a car on female anchor and husband

नोएडा : महिला एंकर व पति पर कार चढ़ाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र हैं।

Attempt to mount a car on female anchor and husband
demo pic... - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

सेक्टर-99 स्थित आम्रपाली सफायर के पास एक निजी न्यूज चैनल की एंकर व पति पर दो युवकों ने कार चढ़ाने का प्रयास किया। मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों एमिटी विश्वविद्यालय के छात्र हैं। एक आरोपी के पिता यूपी के एक जिले में सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) हैं।

Trending Videos


एडीसीपी रणविजय सिंह के मुताबिक, नोएडा निवासी ऋचा शर्मा बृहस्पतिवार रात पति सार्थक शर्मा के साथ कार से घर जा रही थीं। आरोप है कि सेक्टर-99 स्थित आम्रपाली सफायर के पास कार सवार दो युवकों से किसी बात पर उनकी बहस हो गई। इस पर युवकों नेे पहले उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब सार्थक कार से उतरे तो युवकों ने जान से मारने की नीयत से कार चढ़ाने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों युवक फरार हो गए। शुक्रवार को पुलिस ने सेक्टर-50 निवासी अभिनव और राजगढ़ दिल्ली निवासी संयम जैन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सेक्टर-125 स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहे हैं। अभिनव के पिता हैं। मामले में एक सिक्योरिटी गार्ड ने पूरे घटनाक्रम को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। पुलिस इस रिकॉर्डिंग को भी देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed