सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman falls from fourth floor, dies

Gurugram News: चौथी मंजिल से गिरी महिला, मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Woman falls from fourth floor, dies
विज्ञापन
मामले में आत्महत्या समेत कई बिंदुओं के आधार पर छानबीन कर रही पुलिस
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सदर थाना के अंतर्गत टीकरी गांव में मंगलवार की रात को मकान की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। सदर थाने की पुलिस आत्महत्या सहित अन्य बिंदुओं के आधार मामले में छानबीन कर रही है।
मृत महिला की पहचान पंश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी निवासी अनीता (28) के रूप में हुई है। महिला टीकरी गांव में अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ किराये के कमरे में रहती थी। पति की तीन साल पहले ही मौत हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार रात करीब 1.30 बजे महिला मकान की चौथी मंजिल से नीचे गिर गई। महिला के नीचे गिरने से आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों ने घायल महिला को उपचार के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनीता ने आत्महत्या की या फिर चौथी मंजिल से पैर फिसलने से वह नीचे गिरी या कोई अन्य संदिग्ध मामला है, इसके बारे में सदर थाने की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा मकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि घटना के बारे में सही जानकारी मिल सके।
----
मृतका अनिता के परिवार को घटना के बारे में सूचना दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम होने के बाद उसकी मौत की सही वजह के बारे में जानकारी मिल सकेगी। - जसबीर, एएसआई, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed