सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Gardener dies due to electric shock while cutting grass

Gurugram News: घास काटने के दौरान करंट लगने से माली की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Gardener dies due to electric shock while cutting grass
विज्ञापन
फार्म हाउस में मशीन से काट रहा था घास, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
Trending Videos

गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र में बालियावास गांव स्थित एक फार्म हाउस में 25 मई की दोपहर को मशीन से घास काटने के दौरान करंट लगने से माली की मौत हो गई। सूचना मिलने पर ग्वाली पहाड़ी चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह निवासी कमलेश (28) के रूप में हुई है। वह फार्म हाउस में पिछले करीब पांच साल से माली का काम कर रहा था और पत्नी व दो बच्चों के साथ फार्म हाउस में ही रह रहा था। 25 मई की दोपहर को वह फार्म हाउस में उगी घास को मशीन से काट रहा था। दोपहर करीब 2.30 बजे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी के एएसआई अशोक ने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है। -
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed