सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   greater noida in day time work and in night time loot 8 people arrested

दिन में सोसायटियों में काम और रात में लूटपाट करने वाले आठ गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Nov 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
greater noida in day time work and in night time loot 8 people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के बिसरख कोतवाली पुलिस ने ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है। जो दिन में ग्रेनो वेस्ट की सोसायटियों में साफ-सफाई और देखभाल का काम करते और रात में राहगीरों से लूटपाट करते हैं। पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर 18 मोबाइल, बाइक, पर्स आदि लूटा गया सामान बरामद किया। आरोपी कई माह से ग्रेनो वेस्ट आदि क्षेत्र में लूटपाट कर रहे थे।

Trending Videos


बिसरख कोतवाली प्रभारी मुनीष चौहान और एसएसआई ऋषिपाल ने बताया कि क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी थी। पुलिस टीम ने खैरपुर गुर्जर गोलचक्कर के पास से तीन बाइक पर सवार आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी पहचान पीलीभीत के अर्जुन, अभिषेक, बिसरख का दीपक, अजय, बादल, दनकौर का अजय, कासगंज के राजा, संभल का नीरेश के रुप में हुई है। सभी आरोपी ग्रेनो वेस्ट में किराये पर कमरा लेकर क्षेत्र में रहते हैं और लंबे समय से ग्रेनो वेस्ट की सोसायटियों में साफ-सफाई और देखभाल आदि का काम करते हैं।

आरोपी सोसायटियों  में जाने के दौरान एकांत रास्ते और सीसीटीवी विहीन स्थानों की रेकी करते और रात को राहगीरों से लूटपाट कर फरार हो जाते थे। आरोपी एक साल से अधिक समय से लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लूटे गए मोबाइल को आरोपी अंजान लोगों को कम दामों लमें बिक्री कर देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed