सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir registered against rahul gandhi supporters

राहुल गांधी के जयकारे लगाते हुए पीएम मोदी की फोटो पर पोती कालिख

ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 07 Jun 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन
fir registered against rahul gandhi supporters
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारत के प्रधानमंत्री की फोटो पर कालिख व काला पेंट लगाने वाले अज्ञात 60 लोगों के खिलाफ सेक्टर-24 थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में यह रिपोर्ट सेक्टर-35 स्थित भारत पेट्रोलियम के पंप के संचालक ने दर्ज कराई है।

Trending Videos


पुलिस के अनुसार भारत पेट्रोलियम द्वारा उज्जवला योजना के प्रचार प्रसार के लिए सेक्टर-35 स्थित पंप पर पोस्टर लगाया गया है। इस पोस्टर में भारत के प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर पर 50 से 60 अज्ञात लोगों ने पांच जून को दोपहर में कालिख व काला पेंट लगा दिया। यह अज्ञात लोग राहुल गांधी के जयकारे लगाते हुए पंप परिसर में जबरन घुस गए।

60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

fir registered against rahul gandhi supporters
यूपी पुलिस

पंप पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया जिसके बाद भी वह लोग नहीं माने और जबरन परिसर में घुस कर नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीएम की तस्वीर पर कालिख व काला पेंट लगा दिया। इस मामले की शिकायत भाजपा जिला इकाई द्वारा थाने में की गई है।

‘‘भारत पेट्रोलियम के पंप संचालक द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात 60 लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 447 (जबरन किसी के परिसर में घुसना और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। चूंकि यह मामला पहले ही दर्ज कर लिया गया था। ऐसे में भाजपा के महानगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी इसी मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी है’’
दिनेश यादव, एसपी सिटी

‘‘यह पोस्टर पंप परिसर में भारत पेट्रोलियम की तरफ से लगाया गया है। जबरन परिसर में घुस कर कालिख व काला पेंट लगाने वाले अज्ञात लोगों ने उज्जवला योजना व प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की थी।’’
बी.के पांडे, पंप संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed