सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Husband killed his wife with his younger brother

पति और देवर ने बेरहमी से की महिला की हत्या

Updated Fri, 04 Jul 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
Husband killed his wife with his younger brother
विज्ञापन

नई दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम एक शख्स ने छोटे भाई के साथ मिलकर पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

Trending Videos


आरोपी युवक ने एक छोटी सी बात को इतना बड़ा मुद्दा बनाया कि पति पत्नी में झगड़ा बढ़ गया और झगड़ा इतना बढ़ कि खून खराबे पर ही आकर रुका।

आरोपी पति का भाई भी साथ रहता था जिसके कारण वह भी विवाद का हिस्सा बना और बाद में हत्या जैसे संगीन अपराध में भागीदार।

ब‌िस्तर पर पड़ा था रीना का शव

Husband killed his wife with his younger brother

पुलिस के मुताबिक रीना पति दीपक कुमार, देवर रवि कुमार और उसकी पत्नी ज्योति के साथ 287, गली नंबर-11, महालक्ष्मी एन्क्लेव में रहती थी। रीना की दीपक से दूसरी शादी थी, जबकि ज्योति रीना की छोटी बहन है। बृहस्पतिवार को ज्योति किसी काम से बाहर गई थी।

इस बीच दीपक और रवि घर पहुंचे। किसी बात पर दोनों की रीना से बहस होने लगी। उन्होंने रीना से मारपीट की और चाकू से उसका गला रेतकर फरार हो गए। शाम पांच बजे बज ज्योति घर पहुंची तो उसे वारदात का पता चला। रीना का शव उसके बिस्तर पर पड़ा था।

शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटों के निशान थे। घर का सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस के मुताबिक दीपक को शराब पीने की लत थी। इसी बात को लेकर रीना का पति से झगड़ा होता था। पड़ोसियों की मानें तो वारदात से पहले आरोपियों की रीना से खूब मारपीट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed