सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind jailed become top twitter trend

#ArvindJailed बना टॉप ट्विटर ट्रेंड

Updated Thu, 22 May 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
Arvind jailed become top twitter trend
विज्ञापन

कभी सोशल मीडिया के लाडले रहे दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल जाते ही आलोचना का शिकार होना पड़ा। सोशल साइट्स पर उन्हें ड्रामेबाज के खिताब से नवाजा जा रहा है।

Trending Videos


देखते ही देखते अरिवंद जेल्ड टाइटल ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में पहुंच गया। सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल के इस कदम की अभी भी बहुत आलोचना हो रही है। अब भी अरविंद ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग उन्हें ड्रामेबाज और नौटंकीबाज कहकर उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं। इसी तरह जमानत का पैसा न देने पर भी उनकी काफी खिल्ली उड़ रही है। सोशल मीडिया पर उनके इस कदम की आलोचना करते हुए लोग इसे चंदा इकट्ठा करने का स्टंट करार दे रहे हैं।

सोशल साइट्स ने खूब की अरविंद की खिंचाई

Arvind jailed become top twitter trend

जेल जाने के बाद ही केजरीवाल की सोशल साइट्स पर आलोचनाएं शुरू हो गईं। किसी ने ड्रामेबाज कहा तो किसी ने भगोड़ीवाल कहा। राहुल लिखते हैं कि हिमेश चाहते हैं कि केजरीवाल उनकी मूवी एक्सपोज देखें पर केजरीवाल एक्पोज होना नहीं चाहते इसलिए वो जेल चले गए।

वहीं ऋषभ लिखते हैं कि मैं आशा करता हूं कि 'आप' और केजरू दोनों ही अपनी नौटंकी जारी रखें ताकि लोगों को इनका असली रंग पता चल जाए। इसी तरह ट्विटर पर जमानत का पैसा नहीं देने पर भी केजरीवाल की जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर पर शोभित लिखते हैं कि केजरीवाल भ्रष्टाचारी नहीं हैं, इसलिए वह जमानत राशि नहीं भरेंगे। उनके लिए अलग से नियम होगा।

वहीं एक ट्वीट में अरविंद केजरीवाल और सहारा प्रमुख के बेल को कंपेयर करते हुए कल्याण पंजा ने ट्वीट किया दो बेलों की कहानी-एक 10000 रुपए नहीं दे सकता और दूसरा 10000 करोड़। ‌ऋषभ खुराना ने एक ट्वीट में लिखा कि भारत के नं.1 पागल का अवार्ड भगोड़ीवाल को जाता है। ये इंसान बहुत ही मजाकिया है और भारतीय राज‌नीति का बहुत अच्छा टाइम पास है।

AAP के वॉलंटियर्स ने भी संभाली कमान

Arvind jailed become top twitter trend

सोशल मीडिया पर अ‌रविंद केजरीवाल के इस कदम की किरकिरी होता देख आम आदमी पार्टी के लोगों ने भी कमान संभाल ली और आलोचकों को जवाब देने लगे।

फेसबुक करावल नगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार व प्रवक्ता कपिल मिश्रा लिखते हैं कि ये दीवाने कहां चले-भई कहां चले, जेल चले-भई जेल चले। गिरीश चंद्रा ने अरविंद का बचाव करते हुए लिखा कि इस बार 180 क्रिमिनल संसद में आ गए हैं और जेल हुई अरविंद को। जय हो डमोक्रेसी क‌ी, हम आजाद हो गए, अच्छे दिन‌ आ गए।

ट्विटर पर एक अन्य वालंटियर्स प्रिंस कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इसके लिए मना किया था। केजरीवाल की तुलना गांधी से करते हुए गांधी फिल्म की एक क्लिप भी डाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed