{"_id":"69a63ded6c773af69c095890","slug":"ai-summit-protest-high-court-grants-relief-to-youth-congress-president-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Summit Protest: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को हाईकोर्ट ने दी राहत, जमानत पर लगाई गई रोक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AI Summit Protest: युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु को हाईकोर्ट ने दी राहत, जमानत पर लगाई गई रोक को हटाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2026 07:19 AM IST
विज्ञापन
सार
कोर्ट ने सेशंस कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक को हटा दिया है।
दिल्ली हाईकोर्ट
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारत एआई इम्पैक्ट समिट विरोध मामले में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने सेशंस कोर्ट द्वारा उनकी जमानत पर लगाई गई रोक को हटा दिया है। 20 फरवरी 2026 को भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया था। इस घटना में सुरक्षा भंग करने और कथित राष्ट्र-विरोधी नारे लगाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब भी शामिल थे।
Trending Videos
चिब को 23 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया और 24 फरवरी को गिरफ्तार किया। उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया। 28 फरवरी की देर रात करीब 3:30 बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट वंशिका मेहता ने उन्हें जमानत दे दी थी। मजिस्ट्रेट ने कहा कि व्यक्तिगत स्वतंत्रता संवैधानिक मूल्य है और पुलिस ने आगे हिरासत की कोई ठोस वजह नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि, उसी शाम एडिशनल सेशंस जज अमित बंसल ने पुलिस की याचिका पर एकपक्षीय सुनवाई कर जमानत पर रोक लगा दी और इसे दुर्लभ मामला बताते हुए जमानत आदेश पर स्टे दे दिया। इसके खिलाफ चिब ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। 2 मार्च 2026 को न्यायमूर्ति सौरभ बनर्जी की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई की।
कोर्ट ने सेशंस कोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी और कहा कि सेशंस जज ने आदेश पारित करते समय कोई उचित विचार-विमर्श नहीं किया। न्यायमूर्ति बनर्जी ने टिप्पणी की, आदेश में कहीं भी यह नहीं बताया गया कि यह दुर्लभ मामला क्यों है। पहले लाइन में स्टे मांगा और आखिरी लाइन में स्टे दे दिया। हाईकोर्ट ने सेशंस कोर्ट के आदेश पर स्टे लगाते हुए नोटिस जारी किया और मामले की आगे सुनवाई तय की।