सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap attacked bjp on issue of pink card

Delhi NCR News: पिंक कार्ड अनिवार्य करने के फैसले पर आप ने भाजपा को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने डीटीसी बसों में महिलाओं के लिए पिंक कार्ड अनिवार्य करने के फैसले पर भाजपा सरकार को घेरा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि निर्णय से पूर्वांचल की गरीब महिलाओं का मुफ्त यात्रा का अधिकार छीना जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्ड बनवाने के लिए दिल्ली के आधार कार्ड जैसी शर्तें लागू की जा सकती हैं, जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पूर्वांचल की उन महिलाओं को परेशानी होगी, जिनके पास अपने मूल राज्य का आधार कार्ड है। उन्होंने इसे भाजपा की भेदभावपूर्ण नीति करार दिया है।
Trending Videos

सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि पहले की योजना में भ्रष्टाचार की गुंजाइश नहीं थी। अब कार्ड प्रणाली लागू होने से दलालों और अधिकारियों की भूमिका बढ़ेगी और आम महिलाओं को कागजी औपचारिकताओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़ेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से पूछा कि पिंक कार्ड बनाने के लिए जनता का पैसा क्यों खर्च किया जा रहा है और किस आधार पर पात्रता तय की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed