{"_id":"6a306adf01c48fbfdc0b9b55","slug":"three-illegal-weapons-found-at-the-murder-accuseds-house-dehradun-news-c-5-1-drn1088-996613-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सोहेल हत्याकांड - हत्यारोपी शाहिद के घर मिले तीन अवैध हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सोहेल हत्याकांड - हत्यारोपी शाहिद के घर मिले तीन अवैध हथियार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोहेल हत्याकांड की जांच के दौरान पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। हत्या के आरोपी शाहिद के घर से तीन अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में शाहिद ने खुलासा किया है कि उसने ये हथियार देहरादून के ही एक हथियार तस्कर से खरीदे थे। इसके बाद पुलिस ने हत्यारोपी तक हथियार पहुंचाने वाले नेटवर्क की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोहेल की हत्या में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल पहले ही बरामद की जा चुकी है। इसके अलावा शाहिद के घर की तलाशी के दौरान दो अन्य हथियार भी मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लंबे समय से हथियार घर में छिपाकर रखे गए थे।
पूछताछ में शाहिद ने बताया कि उसने सभी हथियार एक स्थानीय तस्कर के माध्यम से खरीदे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियारों की आपूर्ति कहां से हुई और इनके पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इन हथियारों का इस्तेमाल अन्य आपराधिक घटनाओं में तो नहीं हुआ।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक बरामद तीनों हथियारों की बाजार कीमत छह लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि बेरोजगार और नशे का आदी शाहिद इतने महंगे हथियारों की खरीद तक कैसे पहुंचा। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि हथियार खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई रकम कहां से आई।
-- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस टीम को तलाशी के दौरान घर से तीन हथियार मिले हैं। उनके संबंध में कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया है। टीमें गहनता से जांच कर रही हैं कि ये हथियार कहां से आरोपी तक पहुंचे और कितने समय से उसके पास थे। - प्रमोद कुमार, एसपी सिटी