GT Inning
66/6 (8.5 ov)
Target: 255
Rahul Tewatia 4(10)*
Rashid Khan 0 (3)
Gujarat Titans need 189 runs in 11.1 remaining overs
{"_id":"6a15b7e2a0e645a9520ad488","slug":"srh-vs-rr-ipl-2026-play-off-live-streaming-when-where-and-how-to-watch-ipl-match-online-2026-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR Live Streaming: करो या मरो के मैच में उतरेंगे हैदराबाद-राजस्थान, कब और कहां देख सकेंगे एलिमिनेटर मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR Live Streaming: करो या मरो के मैच में उतरेंगे हैदराबाद-राजस्थान, कब और कहां देख सकेंगे एलिमिनेटर मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 26 May 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals (SRH vs RR) IPL Live Streaming, Telecast: अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का सामना अब राजस्थान रॉयल्स से होगा। इस दौरान हैदराबाद को 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी और तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी...
राजस्थान बनाम हैदराबाद
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) की भिड़ंत राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हैदराबाद ग्रुप चरण में तीसरे स्थान पर रहा था, जबकि राजस्थान की टीम चौथे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी थी।
Trending Videos
राजस्थान के खिलाफ हैदराबाद का पलड़ा भारी
- आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की अब तक 23 मुकाबलों में भिड़ंत हुई है।
- इनमें से 14 मुकाबलों में एसआरएच ने जीत दर्ज की है, जबकि आरआर ने नौ मैच जीते हैं।
- आईपीएल 2026 में एसआरएच और आरआर की दो बार भिड़ंत हुई है और दोनों ही दफा सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है।
- पैट कमिंस की अगुआई में एसआरएच अपने दबदबे को एलिमिनेटर मुकाबले में भी कायम रखना चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेऑफ में खराब है हैदराबाद का रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड आईपीएल प्लेऑफ में खराब रहा है। एसआरएच आठवीं बार अंतिम चार में पहुंची है। टीम ने प्लेऑफ में अब तक कुल 14 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सनराइजर्स हैदराबाद को छह में जीत नसीब हुई है, तो आठ मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। एसआरएच ने साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ का टिकट कटाया था और टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी। हालांकि, खिताबी मुकाबले में एसआरएच को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR Playing 11: एलिमिनेटर में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरेंगे हेड? वैभव और कमिंस का होगा आमना-सामना

आईपीएल 2026 में एसआरएच का प्रदर्शन दमदार रहा है। पैट कमिंस की कप्तानी में पिछले कुछ मुकाबलों में सनराइजर्स हैदराबाद ने खेल के तीनों ही विभाग में विपक्षी टीमों को चारों खाने चित किया है। एसआरएच एलिमिनेटर में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। साल 2008 में आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को पांच मुकाबलों में जीत मिली है, तो छह में हार का सामना करना पड़ा है। आरआर साल 2024 में आखिरी बार प्लेऑफ में पहुंची थी, जहां टीम को दूसरे क्वालिफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
हम यहां आपको हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच कब खेला जाएगा?
हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच 27 मई यानी बुधवार को खेला जाएगा।
हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच कहां खेला जाएगा?
हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
हैदराबाद और राजस्थान के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।