{"_id":"6a3061399cb4a4fd1b0f0392","slug":"the-city-will-be-inundated-during-the-monsoon-this-time-as-well-drains-are-clogged-with-filth-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-136350-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार भी मानसून मे डूबेगा शहर, गंदगी से अटे पड़े हैं नाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार भी मानसून मे डूबेगा शहर, गंदगी से अटे पड़े हैं नाले
विज्ञापन
15jjrp17- छिक्कारा चौक पर गंदगी से भरे पडे़ नाले। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। प्री-मानसून की गतिविधियां कुछ दिनों में शुरू होने की संभावना है और जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में इस बार भी शहर में जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है, क्योंकि शहर के अधिकांश नालों की सफाई का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है।
दिसंबर और जनवरी माह में नगर परिषद ने आंबेडकर चौक से नालों की सफाई अभियान शुरू किया था, जिसके तहत आंबेडकर चौक से छिकारा चौक, कच्चा बादली रोड, तीन मूर्ति चौक से सिलानी गेट तथा बीकानेर चौक से यादव धर्मशाला तक के नालों की गहन सफाई की गई थी। हालांकि अन्य मुख्य मार्गों पर बने नालों की सफाई का कार्य नहीं हो सका।
इसके अलावा नगर परिषद ने कई स्थानों पर नालों को बड़े स्लैब से ढक दिया है, जिससे सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। व्यापारियों ने मांग की थी कि नाले ढकने से पहले उनकी पूरी तरह सफाई की जाए, लेकिन इस पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन
अब मानसून के नजदीक आने के साथ गंदगी से अटे नाले शहर में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात पैदा कर सकते हैं। शहर के अधिकतर मुख्य मार्गों पर नालों पर पक्के अतिक्रमण भी किए गए हैं, जिससे सफाई कार्य और अधिक कठिन हो गया है।
आर्य नगर क्षेत्र में सबसे अधिक नालों पर अतिक्रमण देखने को मिल रहा है, लेकिन नगर परिषद की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
शहर के भगत सिंह चौक, मेडिकल रोड, स्टेडियम मार्केट के आसपास, पुराना तहसील रोड, आर्य नगर, शिव चौक और पुराना बर्फखाना रोड जैसे क्षेत्रों में नालों की सफाई नहीं हो पाई है, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनने की आशंका है।
वर्जन
शहर के नालों की सफाई का काम लगातार जारी है। मानसून से पहले सभी नालों की सफाई का काम पूरा करवा दिया जाएगा। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद