{"_id":"6a305f0924de143b3f06c5e9","slug":"newborn-found-in-a-plastic-sack-instead-of-a-mothers-lap-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-124618-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद से पहले प्लास्टिक की बोरी मिला नवजात...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की गोद से पहले प्लास्टिक की बोरी मिला नवजात...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के दलबीर नगर में ब्रह्मशक्ति अस्पताल के सामने सोमवार सुबह एक नवजात शिशु(लड़का) मिला है। उसे जन्म के तुरंत बाद प्लास्टिक की बोरी में छिपाया गया था। समय रहते एक दुकानदार की नजर पड़ने से नवजात की जान बच गई। फिलहाल शिशु अस्पताल में स्वस्थ है और पुलिस उसके माता-पिता की तलाश में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी के अलावा शहर के अस्पतालों का भी रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है।
धर्मपुरा निवासी दुकान संचालक सुरेंद्र ने बताया कि उनकी दुकान के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। वहां जाने पर उन्हें खून दिखाई दिया और पास में एक प्लास्टिक की बोरी पड़ी दिखाई दी। बोरी में हलचल महसूस हुई। पास जाकर देखा तो उसके अंदर एक नवजात शिशु था।
यह देखकर उन्होंने तुरंत बच्चे को उठाया और सामने स्थित ब्रह्मशक्ति अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। नवजात शिशु लड़का है। उसका वजन करीब ढाई किलोग्राम पाया गया है और उसकी हालत पूरी तरह स्वस्थ बताई जा रही है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर थाना शहर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना शहर प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि नवजात के माता-पिता का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्चे को जन्म देने के बाद यहां छोड़ दिया गया था। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
फोटो-81: