{"_id":"6a30607e56dbdb58f00b86f6","slug":"launch-of-120-hour-internship-program-at-government-college-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-124597-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय में 120 घंटे के इंटर्नशिप प्रोग्राम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय में 120 घंटे के इंटर्नशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
विज्ञापन
फोटो 78: इंटर्नशिप प्रोग्राम के शुभारंभ पर रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी और छात्रों की टीम। (संवाद)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बादली। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों के कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 120 घंटे के विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम ‘रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह इंटर्नशिप द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य तथा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऐच्छिक रखी गई है। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से संचालित किया जाएगा।
कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर आनंद कादियान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल पुस्तकीय ज्ञान पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यह 120 घंटे की इंटर्नशिप विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, तकनीकी दक्षता और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। तकनीकी रूप से सक्षम युवा ही भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें इंटर्नशिप का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। ‘रूहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड’ जैसी अग्रणी कंपनी के साथ जुड़ना विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया गया। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसमें भाग ले रहे हैं।
फोटो 78: