सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Gram Sabha held in Subana under Jal Jeevan Mission; MoU signed.

सुबाना में जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा आयोजित, एमओयू किया साइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gram Sabha held in Subana under Jal Jeevan Mission; MoU signed.
15jjrp07- सुबाना गांव में लोगों को जागरूक करते जिला सलाहकार श्याम अहलावत। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
झज्जर। गांव सुबाना में सोमवार को सरपंच रोहित की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन के जिला सलाहकार श्याम अहलावत, बीआरसी मीनू वत्स व दिनेश कुमार तथा जेई अमित उपस्थित रहे। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार श्याम अहलावत ने सामुदायिक सहभागिता जल नीति 2026 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने ग्राम पंचायतों के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके लिए जल योजनाओं के संचालन एवं रखरखाव का जिम्मा पंचायतों को सौंपा जा रहा है, जिसमें पंचायत, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और पंचायत विभाग की भूमिकाएं अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए योजना के तहत तीनों पक्षों के अधिकार, कर्तव्य और सीमाएं स्पष्ट रूप से तय कर दी गई हैं। अहलावत ने बताया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में जिला जल एवं सीवरेज मिशन की सिफारिश पर अनुबंध रद्द किया जा सकता है।


ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग के अधिकारियों के बीच ‘ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी 2026’ को लेकर अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत गांव की जलापूर्ति योजना के रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत/ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटी को स्पष्ट रूप से सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच ने गांव में पानी से जुड़ी मौजूदा समस्याओं को बैठक में रखा। ग्रामीणों ने भी नल कनेक्शन, पानी के प्रेशर और समय पर आपूर्ति को लेकर अपने सुझाव दिए। अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed