सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   BJP members busy taking credit for works done by the Congress government: Kuldeep

कांग्रेस सरकार के कराए कार्यों का श्रेय भाजपाई लेने में जुटे : कुलदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP members busy taking credit for works done by the Congress government: Kuldeep
15jjrp27-जानकारी देते हुए। बादली से विधायक कुलदीप वत्स
विज्ञापन
झज्जर। बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने 17 जून को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे का स्वागत करते हुए क्षेत्र के लिए बड़ी विकासात्मक घोषणाओं की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में आना स्वागत योग्य है, लेकिन इस अवसर पर बादली के 103 गांवों के लिए कोई ठोस और बड़ी सौगात दी जानी चाहिए।


विधायक ने भाजपा नेताओं पर विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि कई परियोजनाएं कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई थीं, जिन्हें अब भाजपा अपना बताने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बाढ़सा स्थित एम्स, बादली लघु सचिवालय, कुलाना रेस्ट हाउस, पाटोदा स्कूल, बाढ़सा बस स्टैंड और देवरखाना स्थित योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र को कांग्रेस शासन की देन बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रईया में बागवानी अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर में फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र के लिए ग्रामीणों ने भूमि दी, लेकिन इनका लाभ स्थानीय लोगों को अपेक्षित रूप से नहीं मिला। विधायक ने मुख्यमंत्री से फरुखनगर-दादरी रेलवे लाइन, सुबाना और कुलाना बाईपास सहित लंबित विकास कार्यों को जल्द पूरा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास का वास्तविक लाभ जनता तक पहुंचना चाहिए, न कि केवल श्रेय की राजनीति होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed