सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A playground for sporting talent... turned into a play area for animals

खेल प्रतिभाओं का आंगन....बना पशुओं का क्रीड़ा स्थल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
A playground for sporting talent... turned into a play area for animals
फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)
विज्ञापन
बादली। गांव नंगला स्थित खेल स्टेडियम बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहा है। आलम यह है कि ग्रामीणों ने स्टेडियम में पशुओं को बांधना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम प्रशिक्षण को आने वाले खिलाडि़यों को गंदगी से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिन में भी आवारा पशु मैदान में क्रीड़ा करते दिख जाएंगे। क्षेत्र के तीन गांवों के खिलाड़ी यहां दौड़ लगाने, खेल अभ्यास करने और खुली व्यायामशाला का प्रयोग करने पहुंचते हैं। इसके अलावा महिलाएं और बुजुर्ग भी सुबह-शाम टहलने के लिए स्टेडियम आते हैं।

प्रतिदिन आने वाले खिलाडि़यों का कहना है कि स्टेडियम की देखरेख के अभाव में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। खुले मैदान में पशु बांधे जाने से गंदगी फैल रही है और खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। खिलाड़ियों ने प्रशासन और पंचायत से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी बोले-
स्टेडियम में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा साफ-सफाई का भी अभाव है जिससे खिलाड़ियों और बच्चों को परेशानी उठानी पड़ती है। खेल परिसर में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

पुष्पेंद्र, खिलाड़ी।

स्टेडियम में जिम की सुविधा नहीं है। परिसर में व्यायाम उपकरण लगाए गए थे, वह टूटे पड़े हैं, परिसर में जिम और कोच मिल जाएं तो महंगे जिम में जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास में भी सहूलियत होगी।
सुधीर, खिलाड़ी।

स्टेडियम में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। सुबह और शाम के समय अंधेरा रहने के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशान होना पड़ता है। कई बार सुरक्षा संबंधी चिंताएं भी बनी रहती हैं। अगर रोशनी का प्रबंध करा दिया जाए तो देर शाम तक महिला और बच्चे घूम सकते हैं।
अर्जुन, खिलाड़ी

बजट की कमी के कारण फिलहाल स्टेडियम का कार्य प्रभावित है। आने वाले समय में स्टांप ड्यूटी शुल्क का बजट मिलने पर स्टेडियम की मरम्मत, सफाई, रोशनी और जिम उपकरणों की व्यवस्था करवाई जाएगी। वहीं स्टेडियम में पशु बांधने वालों को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। यदि इसके बावजूद पशु बांधे जा रहे हैं तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
नीतू, महिला सरपंच, नंगला

फोटो नंबर 71:

फोटो 72:
फोटो 73:
फोटो 74:
फोटो 75:

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

फोटो नंबर 71: नंगला गांव के खेल स्टेडियम में बनाए गए जिम में पड़ा टूटा सामान। (संवाद)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed