{"_id":"6a305e970f3ede9701065500","slug":"12-feeders-broke-down-due-to-a-strong-storm-the-power-house-remained-shut-for-30-minutes-jhajjar-news-c-195-1-jjr1003-136352-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से 12 फीडर हुए ब्रेकडाउन, 30 मिनट पावर हाउस रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी से 12 फीडर हुए ब्रेकडाउन, 30 मिनट पावर हाउस रहा बंद
विज्ञापन
15jjrp21- छिक्कारा चौक पर बूंदाबांदी के बाद जमा हुआ पानी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झज्जर। सोमवार दोपहर आई तेज आंधी व बारिश के कारण पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। करीब 30 मिनट तक पावर हाउस को बंद कर दिया गया। शहर के 12 फीडर ब्रेकडाउन हो गए। अधिकतर कालोनियों की बिजली गुल हो गई। आधे घंटे बाद पावर हाउस को फिर से चालू किया गया। इसके अलावा 50 से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए और 10 बिजली पोल भी टूटने की सूचना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शहर व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर लगभग पौने तीन बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो करीब आधे घंटे तक जारी रही। तेज आंधी व बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
तेज आंधी के कारण पुलिस लाइन स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय की एक खिड़की का शीशा टूटकर बिखर गया। गनीमत रही कि उस समय आसपास कोई पुलिस कर्मचारी मौजूद नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में लोगों को बिजली से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक गर्मी के बीच थोड़ी सी आंधी या बारिश होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इससे दुकानदारों के बिजली से चलने वाले कामकाज भी ठप हो जाते हैं, जिससे आमजन के साथ-साथ व्यापारी वर्ग को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।
सोमवार दोपहर अचानक तेज आंधी के दौरान सिटी नंबर-1, 3, 4, 6, 7, रेस्ट हाउस, ग्वालिसन रोड, नीलकंठ, सेक्टर-6, भट्टी गेट, देव नगर और सेक्टर-9 के फीडर ब्रेकडाउन हो गए। आंधी व बारिश थमने के बाद बिजली निगम के कर्मचारियों ने आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया। इसके बाद शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बिजली संबंधी शिकायतें बिजली सुविधा केंद्र में आने लगीं।