सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Summer hits Chhattisgarh, with double impact of cold morning and night and heat in the afternoon

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गर्मी की दस्तक, सुबह-रात में ठंड और दोपहर में तपिश का डबल असर

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 07 Feb 2026 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा और रात में ठंड महसूस की जा रही है, वहीं दोपहर होते-होते तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है।

Summer hits Chhattisgarh, with double impact of cold morning and night and heat in the afternoon
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में फरवरी की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा और रात में ठंड महसूस की जा रही है, वहीं दोपहर होते-होते तेज धूप और बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं।
Trending Videos


मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इससे साफ है कि प्रदेश में दिन और रात के तापमान के बीच अंतर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर अफगानिस्तान और उससे लगे क्षेत्रों में सक्रिय है। इसके प्रभाव से 7 फरवरी तक छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। हालांकि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद रात के तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी के आसपास एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है, जिसका अप्रत्यक्ष असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते ठंड धीरे-धीरे कमजोर होगी और गर्मी का असर बढ़ेगा।

राजधानी रायपुर की बात करें तो आज सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ तेज धूप खिल सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रायपुर में आज अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed