सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Municipal Chairman and MLA representative left the Amritdhara Festival in Manendragarh in anger

मनेंद्रगढ़ में अमृतधारा महोत्सव: नपाध्यक्ष-विधायक प्रतिनिधि ने नाराज होकर छोड़ा कार्यक्रम, क्यों हुआ विवाद?

अमर उजाला नेटवर्क, मनेंद्रगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 16 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Chairman and MLA representative left the Amritdhara Festival in Manendragarh in anger
नपाध्यक्ष-विधायक प्रतिनिधि ने नाराज होकर छोड़ा कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मनेंद्रगढ़ में अमृतधारा महोत्सव के दौरान शुक्रवार को नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव व उनके पति विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव कार्यक्रम से नाराज होकर बाहर निकल गए। इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, महोत्सव में जनप्रतिनिधियों और अतिथियों की मौजूदगी में मंचीय कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान मंच से नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव का नाम नहीं पुकारा गया, जबकि विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव का नाम लिया गया। बताया गया कि नाम पुकारे जाने के बावजूद सरजू यादव मंच पर नहीं गए, जिसके बाद दोनों कार्यक्रम से बाहर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद का एक अन्य कारण वाहन रोकने की घटना भी रही। विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव और विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव के वाहन को प्रवेश द्वार पर रोक दिया गया।

आरोप है कि वाहन पर नेम प्लेट लगी होने और मौके पर परिचय देने के बावजूद उन्हें आगे नहीं जाने दिया जा रहा था। इस बात से दोनों जनप्रतिनिधि नाराज हो गए। बताया जाता है कि बार-बार रोके जाने और पहचान बताने के बाद भी प्रवेश न मिलने पर विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव ने गुस्से में आकर गाड़ी में लगा नगरपालिका अध्यक्ष का बोर्ड तोड़कर कार्यक्रम स्थल पर फेंक दिया।

इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण माहौल रहा। हालांकि, पुलिस और आयोजन समिति के सदस्यों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों जनप्रतिनिधि कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed