सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Action plan worth over 450 crore approved MP says Naxal free Bijapur is forging a new identity through develop

Bijapur : 450 करोड़ से अधिक के कार्ययोजना को मंजूरी, सांसद बोले- नक्सल मुक्त बीजापुर विकास की नई पहचान बना रहा

अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Fri, 12 Jun 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
सार
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool

बस्तर सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 450 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया।

Action plan worth over 450 crore approved MP says Naxal free Bijapur is forging a new identity through develop
बीजापुर न्यूज
विज्ञापन

विस्तार

बस्तर सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में आयोजित जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) की शासी परिषद की बैठक में जिले के विभिन्न विकास कार्यों के लिए 450 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना का अनुमोदन किया गया। बैठक में जिले के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में कलेक्टर एवं शासी परिषद के पदेन अध्यक्ष विश्वदीप ने वर्ष 2016-17 से अब तक डीएमएफ के तहत जिले को प्राप्त राशि और उसके व्यय की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बीजापुर की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद डीएमएफ निधि के प्रभावी प्रबंधन और उससे किए गए उल्लेखनीय कार्यों को पीपीटी एवं लघु फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया।



मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नम्रता चौबे ने विभागवार कार्यों, डीएमएफ निधि के पारदर्शी उपयोग तथा वर्तमान सत्र में विभिन्न क्षेत्रों में प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने सुरक्षा संबंधी आवश्यक बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। शासी परिषद के सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं जमीनी परिस्थितियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने बीजापुर को नक्सल मुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सशस्त्र माओवाद के विरुद्ध ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि पहले नक्सल प्रभावित होने के कारण शासन की योजनाओं को दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाने में कठिनाइयां आती थीं, लेकिन अब विकास कार्यों को गति देने का अनुकूल वातावरण निर्मित हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तुत कार्ययोजना की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण एवं अंदरूनी क्षेत्रों में बेहतर कार्य हो रहे हैं और बीजापुर अब राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन


सांसद ने जनहित के निर्माण कार्यों की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों—सरपंच एवं पंचों—को नियमित रूप से देने पर जोर दिया ताकि कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बिजली, पानी, सड़क, स्कूल और आंगनबाड़ी जैसी मूलभूत सुविधाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि प्रशासन की पहुंच बढ़ने और नियद नेल्लानार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अंदरूनी क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता बताई।

जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष गीता सोम पुजारी सहित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, सदस्यगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुमोदित 450 करोड़ रुपये से अधिक की कार्ययोजना को बीजापुर जिले के विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बीजापुर न्यूज

बीजापुर न्यूज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed