{"_id":"6a15808dc18bca755d02b567","slug":"jioev-launches-aries-7-4-kw-pro-smart-ev-charger-india-4g-wi-fi-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"EV Charger: JioEV ने लॉन्च किया नया स्मार्ट ईवी चार्जर, अब घर से ऑफिस तक मिनटों में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Charger: JioEV ने लॉन्च किया नया स्मार्ट ईवी चार्जर, अब घर से ऑफिस तक मिनटों में चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jagriti
Updated Tue, 26 May 2026 04:44 PM IST
विज्ञापन
JioEV Charger: भारत में बढ़ती EV डिमांड के बीच जियो ईवी ने एक नया एआरआईएस7.4 kW Pro स्मार्ट चार्जर लॉन्च कर दिया है। इसमें 4G, Wi-Fi, RFID और एप कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे घर और कमर्शियल दोनों इस्तेमाल के लिए खास बनाते हैं।
जियो ईवी चार्जर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : jio.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
JioEV Aries 7.4 kW Pro: भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ अब स्मार्ट चार्जिंग सॉल्यूशंस की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए जियोईवी ने अपना नया स्मार्ट एसी ईवी चार्जर लॉन्च कर दिया है। जियो ईवी Aries 7.4 kW Pro चार्जर घर, ऑफिस, हाउसिंग सोसाइटी और कमर्शियल चार्जिंग प्वाइंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी, एप कंट्रोल और एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे प्रीमियम ईवी चार्जिंग सॉल्यूशन बनाते हैं।
JioEV का नया स्मार्ट चार्जर लॉन्च
जियोईवी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग नेटवर्क में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Aries 7.4 kW Pro चार्जर पेश किया है। यह चार्जर खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो घर या ऑफिस में सुरक्षित और स्मार्ट चार्जिंग सुविधा चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि यह चार्जर पर्सनल यूज के साथ-साथ कमर्शियल सेटअप और शेयर्ड पार्किंग के लिए भी काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो JioEV Aries 7.4 kW Pro करीब 24,999 रुपये का है। कंपनी इसके साथ 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी भी दे रही है। ग्राहक इसे जियो की ऑफिशियल वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।
Trending Videos
क्या खासियत है इसमें?
इस ईवी चार्जर की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्मार्ट कनेक्टिविटी है। इसमें आपको 4G, Wi-Fi और LAN सपोर्ट मिलता है। वहीं, यूजर्स जियाे ट्रूपावर एप के जरिए चार्जिंग स्टेटस मॉनिटर कर सकते हैं और रिमोट कंट्रोल की सुविधा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चार्जिंग को कहीं से भी मैनेज करना आसान हो जाता है।
RFID फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
चार्जर में RFID सपोर्ट भी दिया गया है, जिसकी मदद से केवल ऑथराइज्ड यूजर ही चार्जिंग शुरू कर पाएंगे। यह फीचर खासकर ऑफिस, फ्लीट ऑपरेटर्स और हाउसिंग सोसाइटी जैसी जगहों के लिए काफी उपयोगी माना जा रहा है, जहां कई लोग एक ही चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल करते हैं।
लगभग सभी बड़ी EV कारों के साथ कंपैटिबल
JioEV Aries 7.4 kW Pro में 5 मीटर लंबी केबल और यूनिवर्सल Type-2 कनेक्टर दिया गया है। जोकि टाटा नेक्सन ईवी, एमजी विंडसर, किआ ईवी6 समेत तमाम इलेक्ट्रिक कारों के साथ कंपैटिबल है। इससे अलग-अलग ब्रांड की EV रखने वाले ग्राहकों को सुविधा मिलेगी।
मजबूत प्रोटेक्शन और सेफ्टी फीचर्स
कंपनी ने चार्जर में IP65 और IK10 रेटिंग दी है, जिससे यह पानी, धूल और झटकों से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें ओवरकरंट, ओवरवॉल्टेज, शॉर्ट सर्किट, ग्राउंड फॉल्ट, लीकेज और सर्ज प्रोटेक्शन जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।
बड़े चार्जिंग नेटवर्क से भी होगा कनेक्ट
चार्जर OCPP यानी ओपन चार्ज प्वाइंट प्रोटोकॉल भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि यह बड़े ईवी चार्जिंग नेटवर्क्स के साथ आसानी से इंटीग्रेट हो सकता है। इसीलिए यह चार्जर सिर्फ घर के लिए ही नहीं, बल्कि फ्लीट और पब्लिक चार्जिंग स्टेशन के लिए भी एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।
ईवी चार्जिंग इकोसिस्टम में बड़ा कदम
भारत में EV बाजार तेजी से बढ़ रहा है और इसी के साथ स्मार्ट चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत भी बढ़ रही है। ऐसे में जियोईवी का नया Aries 7.4 kW Pro चार्जर EV यूजर्स को बेहतर, सुरक्षित और कनेक्टेड चार्जिंग अनुभव देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।