कार से आ रही बदबू पर न छिड़कें परफ्यूम: हो सकता है बड़ी खराबी का संकेत; ऐसे रखें ध्यान वरना बढ़ जाएगी परेशानी
Car smell problem reasons troubleshooting: कभी-कभी कार चलाते समय अंदर से अचानक से बदबू आने लगती है, लोग इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता होता है कि यह इंजन, वायरिंग, AC सिस्टम या ईंधन लीकेज जैसी गंभीर समस्याओं का संकेत भी हो सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि समय रहते जांच करवा लेने से बड़ी खराबी, भारी खर्च और संभावित हादसों से बचा जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Burning smell inside car engine wiring: कई बार कार का दरवाजा खोलते ही या चलते-चलते अचानक केबिन के भीतर एक अजीब सी बदबू आने लगती है। बहुत से लोगों को लगता है यह बाहर की धूल-गंदगी या गाड़ी के लंबे समय तक बंद रहने की वजह से हो रहा है, और लोग उसे नजरअंदाज कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो सावधान हो जाइए। कार से आने वाली तरह-तरह की असामान्य गंध सीधे इंजन, इलेक्ट्रिकल वायरिंग, क्लच या ब्रेक में आने वाली किसी बड़ी तकनीकी खराबी हाे सकती हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कार से आने वाली किसी भी नई गंध को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह खराबी आगे चलकर आपकी जेब पर भारी खर्च और सड़क पर बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
जलने जैसी गंध को हल्के में न लें
- अगर आपके कार के अंदर से जलने जैसी बदबू आ रही है, तो हो सकता है कि इंजन या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में कोई गड़बड़ी हो। कई बार वायरिंग ज्यादा गर्म होकर पिघलने लगती है, जिससे शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- इसके अलावा क्लच या ब्रेक ज्यादा गर्म होने पर भी अलग तरह की जली हुई गंध आने लगती है। अगर यह बदबू लगातार बनी रहती है, तो तुरंत कार रोककर जांच करवाना जरूरी माना जाता है। क्योंकि छोटी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है।
पेट्रोल जैसी तेज महक हो सकती है खतरनाक
- अगर कार के अंदर पेट्रोल जैसी तेज गंध आ रही है, तो यह फ्यूल लीकेज का संकेत भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में इंजन या फ्यूल पाइपलाइन में रिसाव होने की संभावना रहती है, जो बेहद खतरनाक साबित हो सकती है।
- एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि ऐसी गंध महसूस होते ही कार को तुरंत सुरक्षित जगह पर रोकें और किसी अनुभवी मैकेनिक से जांच करवाएं। पेट्रोल लीकेज को नजरअंदाज करना आग लगने जैसी दुर्घटना की वजह बन सकता है। कई बार कारों में आग लगने का यही कारण सामने आया है।
सड़ी हुई बदबू क्यों आती है?
- कार के अंदर सड़ी हुई या नमी जैसी बदबू आने का सबसे बड़ा कारण एसी सिस्टम में जमा नमी और गंदगी होती है। बरसात और गर्मी के मौसम में AC के अंदर फफूंदी बनने लगती है, जिससे पूरी कार में खराब गंध फैल जाती है।
- कई बार एयर फिल्टर गंदा होने या लंबे समय तक कार की सफाई न होने से भी यह समस्या बढ़ जाती है। इससे सफर असहज हो जाता है और सांस या एलर्जी जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।
खाने-पीने की चीजें भी बनती हैं वजह
कई लोग कार में खाने-पीने की चीजें छोड़ देते हैं, जिससे समय के साथ बदबू फैलने लगती है। सीटों के नीचे गिरा खाना, बंद बोतलें या गीले मैट्स भी कार के अंदर खराब गंध पैदा कर सकते हैं। ऐसे में इससे अचने के लिए कार की नियमित सफाई और AC सर्विस जरूरी मानी जाती है।
बदबू से बचने के लिए क्या करें?
एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ आसान आदतें आपकी कार को ताजा और सुरक्षित बनाए रख सकती हैं। जैसे:
- समय-समय पर AC फिल्टर बदलवाएं।
- कार की डीप क्लीनिंग करवाएं।
- वायरिंग और इंजन की नियमित जांच कराएं।
- कार में गंदगी या खाने की चीजें जमा न होने दें।
- असामान्य गंध आते ही तुरंत निरीक्षण करवाएं।