एप डाउनलोड करें

अध्ययन में दावा, कैफीन के इस्तेमाल से बढ़ाई जा सकती है दिमागी सक्रियता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 10 Mar 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैफीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

Next Article

कैफीन के इस्तेमाल से दिमागी सक्रियता बढ़ाई जा सकती है, पर कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इससे रचनात्मकता में बढ़ोतरी होती है। अब इसके बारे में एक ऐसा अध्ययन सामने आया है जो इसके असर को स्पष्ट करने का दावा करता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि कैफीन ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ समस्याओं के समाधान करने की हमारी क्षमता को बढ़ाता है, लेकिन इसका रचनात्मकता से कोई संबंध नहीं है।

और पढ़ें
विज्ञापन


कैफीन एक केमिकल है जो चाय, कॉफी, सॉफ्ट ड्रिंक्स आदि उत्पादों में पाया जाता है। अध्ययन में बताया गया है कि कैफीन के सेवन से सजगता में वृद्धि होती है, किसी विषय पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है और शारीरिक गतिशीलता में भी सुधार आता है।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें