{"_id":"69924ca872daa5c5df09c653","slug":"bangladesh-tarique-rahman-pays-courtesy-visit-to-jamaat-e-islami-chief-after-bnp-s-landslide-victory-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: आम चुनाव में बीएनपी को मिली बंपर जीत, फिर जमात प्रमुख से क्यों मिले तारीक रहमान?","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: आम चुनाव में बीएनपी को मिली बंपर जीत, फिर जमात प्रमुख से क्यों मिले तारीक रहमान?
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 16 Feb 2026 04:16 AM IST
विज्ञापन
तारिक रहमान, अध्यक्ष, बीएनपी
- फोटो : ANI
विज्ञापन
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने रविवार को जमात-ए-इस्लामी के प्रमुख शफीकुर रहमान से उनके घर में शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब 13वें आम चुनाव जीत बीएनपी ने जीत हासिल की है। संसदीय चुनाव 12 फरवरी को हुए थे। इन चुनावों में बीएनपी को भारी बहुमत मिला।
बीएनपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं की इस मुलाकात की जानकारी दी है। पार्टी ने एक पोस्ट में लिखा, यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी। चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद यह मुलाकात हुई। रिपोर्ट के मुताबिक शाम 7:10 बजे तारीक रहमान ढाका के वसुंधरा इलाके में जमात प्रमुख के घर पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। इस मौजूदा मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
300 सीटों वाली संसद में बहुमत के लिए 151 सीटें चाहिए थीं। बीएनपी ने 212 सीटें जीतीं। वहीं, बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी को 77 सीटें मिलीं और वह दूसरी सबसे बड़ी xपार्टी बनकर सामने आई। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं मिली। 12 फरवरी 2026 का चुनाव 2024 के बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद पहला आम चुनाव था। इन्ही प्रदर्शनों के कारण शेख हसीना को सत्ता छोड़नी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें: ट्रंप बोले- गाजा के पुनर्निर्माण के लिए देंगे पांच अरब डॉलर, शांति बोर्ड की पहली बैठक में होगी घोषणा
मतदान प्रतिशत करीब 59 प्रतिशत रहा। शासन सुधार से जुड़ा जनमत संग्रह भी पास हो गया। इस परिणाम के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। चुनाव के बाद बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के संबंधों में दूरी के संकेत मिले थे। दोनों दल इस बार अलग-अलग प्रतिद्वंद्वी के रूप में मैदान में उतरे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, उसी रात करीब आठ बजे तारीक रहमान नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक नाहिद हसन के घर भी जाने वाले थे। नई बीएनपी सरकार मंगलवार दोपहर संसद के साउथ प्लाजा में शपथ लेगी। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने चीन, भारत और पाकिस्तान सहित 13 देशों के नेताओं को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन