एप डाउनलोड करें

छह दिन बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी

कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

छिबरामऊ। ग्रेसीगंज मोहल्ले के देवी तालाब में छह दिन पहले मिले युवक के शव की शिनाख्त पुलिस अभी तक नहीं करा सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक के तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। शव की शिनाख्त के लिए पुलिस ने मृतक के फोटो को डीसीआरबी के अलावा पड़ोसी जिलों की पुलिस को भेजा है।
और पढ़ें
विज्ञापन

ग्रेसीगंज मोहल्ला स्थित देवी तालाब में 26 सितंबर की शाम एक युवक का शव पड़ा मिला था। काफी प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 29 सितंबर को शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमें तालाब में डूबकर उसकी मौत होने की पुष्टि हुई है। युवक की मौत पोस्टमार्टम के दिन से एक सप्ताह पहले होने का अनुमान भी लगाया गया है। मृतक की उम्र भी 40 साल के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है।
युवक के शव की शिनाख्त के लिए उसकी फोटो को जनपद के डीसीआरबी (डिस्ट्रिक क्राइम रिकार्ड ब्यूरो) के अलावा पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद, मैनपुरी, औरैया, कानपुर नगर व कानपुर देहात की पुलिस को भेजी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि पीएम में युवक की पानी में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई है। युवक की शिनाख्त के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक का डीएनए कराने के लिए उसके बाल और नाखून को सुरक्षित कर लिया गया है। अब शव पर अपना दावा करने वाले मृतक के परिजन का भी डीएनए कर उसका मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें