मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम साइकिल ट्रैक प्रोजेक्ट को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मजाक बनाकर रख दिया है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतापपुरा से लेकर जेपी होटल तक साइकिल ट्रैक बनाने के निर्देश दिए थे। सीएम चले गए तो लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने काम बंद कर दिया। सितंबर में मुख्यमंत्री का फिर दौरा हुआ था तो फूल सैयद चौराहा से ट्रैक का निर्माण शुरू कर दिया। सीएम ने ट्रैक देखकर इसे इनर रिंग रोड तक बढ़ाने के निर्देश दिए। इस तरह करीब तीन किलोमीटर ट्रैक की लंबाई बढ़कर 9.1 किलोमीटर हो गई। तब से अधिकारी शांत बैठे हुए थे लेकिन अब मुख्यमंत्री के दौरे के कारण सड़क के दूसरी ओर ट्रैक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
और पढ़ें
बनने से पहले ही टूटा
एक तरफ का निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है, वहीं जितना ट्रैक बन गया था, वह भी अब टूटने लगा है।
लखनऊ में तैयार
हैरत की बात है कि आगरा माडल को लखनऊ ने एडाप्ट किया था, वहां ट्रैक बनकर तैयार हो गया लेकिन आगरा में 6 किलोमीटर का ट्रैक पिछले एक वर्ष ऐसे ही अटका हुआ है।
वर्जन
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मसर्रत नूर खान का कहना है कि ट्रैक निर्माण के लिए बजट वित्तीय स्वीकृत के लिए गया है। स्वीकृत मिलते काम तेजी से किया जाएगा।