हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के तहत कोहडरा गांव में कुत्ते को डंडे से पीटने के आरोप पुलिस ने एक डाकिये पर केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार अरविंद कपिला निवासी कोहडरा तहसील बंगाणा जिला ऊना ने बंगाणा पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है।
उसने कहा कि वह कन्फेक्शनरी की दुकान करता है और चार जून को दिन के समय करीब 1:30 बजे उसके सामने दीपक राठी निवासी वड़सी तहसील भिवानी हरियाणा, हाल डाकिया कोहडरा ने एक कुत्ते को डंडे से बुरी तरह पीटा, जिससे कुत्ते को काफी चोटें आई हैं। उधर, डीएसपी रमाकांत ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनिमल एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।