{"_id":"6992b732ab1f94463b0efb0a","slug":"security-forces-demolish-four-maoist-memorials-in-sukma-district-jagdalpur-news-c-1-1-noi1515-3957523-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: सुकमा में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, चार नक्सल स्मारक किए गए ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: सुकमा में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, चार नक्सल स्मारक किए गए ध्वस्त
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: जगदलपुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 12:08 PM IST
Link Copied
नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुकमा जिले में सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नक्सलियों के प्रभाव और प्रचार के प्रतीक माने जाने वाले स्मारकों को ध्वस्त किया गया है।
पातादुलेर गांव में स्थित दो नक्सल स्मारक तथा एर्राबोर (छोटा कंचला) गांव में मौजूद दो नक्सल स्मारकों को मिलाकर कुल चार स्मारकों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सेकेंड बटालियन के जवानों ने कार्रवाई करते हुए नष्ट किया।
यह पूरी कार्रवाई कमांडेंट कमलेश कुमार के निर्देशन में योजनाबद्ध ढंग से की गई। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया और हालात पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा।
प्रशासन का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर गहरा असर पड़ा है और क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा नक्सल विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।