एप डाउनलोड करें

नापाक हरकत: पाकिस्तानी महिला जासूस ने सेना के दो व्हाट्सएप ग्रुप में लगाई सेंध, लुधियाना से एक को पकड़ा गया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 13 Sep 2021 09:09 PM IST

सार

पंजाब की लुधियाना पुलिस ने पाकिस्तानी महिला को अहम जानकारी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पाकिस्तानी महिला जासूस व्हाट्सएप के माध्यम से जयपुर एयरफोर्स स्टेशन के कर्मचारियों को अपने जाल में फंसाकर देश से जुड़ी अहम जानकारी जुटा रही थी। बताया जा रहा है कि वह महिला दो व्हाट्सएप ग्रुप में भी शामिल हो गई थी। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद पैसों के लालच में लुधियाना के गांव उच्ची दौद निवासी जसविंदर सिंह ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को व्हाट्सएप का सीक्रेट कोड भेज दिया। इस कोड को हासिल कर पाक खुफिया एजेंसी की एक महिला जयपुर स्थित एयरफोर्स स्टेशन मुलाजिमों को अपने जाल में फंसाकर उनके माध्यम से देश की खुफिया जानकारी हासिल कर रही थी। 

और पढ़ें
विज्ञापन


उक्त महिला सेना के दो व्हाट्सएप ग्रुप में भी शामिल हो चुकी थी, जहां से वह पूरी जानकारी हासिल कर रही थी। खुफिया एजेंसी की अचानक नजर पड़ने पर भंडाफोड़ हो गया। अभी तक वह सात अधिकारियों के साथ संपर्क बना चुकी थी, जिनके बार में खुफिया एजेंसी जांच कर रही है। 

एयरफोर्स स्टेशन विंग कमांडर की शिकायत मिलने के बाद लुधियाना पुलिस ने जसविंदर सिंह के खिलाफ आफिशियल सीक्रेट एक्ट 1923 के तहत मामला दर्जकर गिरफ्तार कर लिया है। पाक महिला ने उसे जयपुर से एक सीडी लाने का टास्क भी दिया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी जसविंदर सिंह उक्त पाक महिला को व्हाट्सएप चलाने के लिए तीन मोबाइल फोन के कोड भेज चुका है। 

विज्ञापन

जयपुर में तैनात विंग कमांडर बीके बिश्नोई ने पुलिस कमिश्नर लुधियाना को ईमेल के माध्यम से एक शिकायत भेजी थी। इसमें बताया गया कि उनकी खुफिया एजेंसी ने एक मोबाइल फोन ट्रेस किया है, जिससे एक महिला सेना के अधिकारियों से बातचीत कर रही है। इसके लिए वह व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रही है। जिस नंबर पर यह व्हाट्सएप चल रहा है वह गांव उच्ची दौद निवासी जसविंदर सिंह के नाम पर चल रहा है। 

डिवीजन छह पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी जसविंदर सिंह मालेरकोटला स्थित एक फैक्टरी में काम करता है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की महिला कर्मी ने खुद को बठिंडा का जसलीन कौर बराड़ बताया। उसे अपनी झांसे में लेकर उससे कोड हासिल किया। उसके व्हाट्सएप को पाकिस्तान से संचालित कर सेना के सात अधिकारियों से संपर्क कर चुकी है। यही नहीं उक्त पाक महिला सेना के दो व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल भी हो चुकी है। वेस्टर्न सीएमडी म्युचुअल पोस्टिंग और एमईएस इन्फार्मेशन अपडेट ग्रुप शामिल है। 

10 हजार रुपये किए ट्रांसफर
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि पाक महिला ने आरोपी जसविंदर सिंह को दस हजार रुपये फोन पे एप के माध्यम से उसके बैंक खाते में भेजे हैं। यह पैसा जसविंदर सिंह ने पूना स्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच में एक खाते में भेजा है। पाक खुफिया एजेंसी की महिला ने जसविंदर सिंह को जयपुर जाकर वहां उसे एक सीडी लाने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें