सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Jeweller flees after pawning jewellery, police on the lookout

UP: दुल्हन के घरवालों को थमा दिए नकली गहने, गिरवीं रखे जेवर भी समेटे; सराफा हुआ फरार

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2026 08:02 AM IST
विज्ञापन
सार

राधे-राधे ज्वैलर्स का संचालक लोगों के लाखों रुपये के जेवर गिरवीं रखकर फरार हो गया। पीड़ितों का आरोप है कि असली सोने की जगह नकली जेवर दिए गए, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jeweller flees after pawning jewellery, police on the lookout
दुल्हन सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के प्रकाश नगर (एत्माद्दाैला) के राधे-राधे ज्वैलर्स का संचालक लोगों के लाखों रुपये के जेवरात गिरवीं रखने के बाद भाग गया। घर और दुकान पर ताला लगा दिया। बोर्ड भी हटा दिया है। पीड़ित अपने जेवर वापस पाने के लिए इधर उधर भटकने के लिए मजबूर हैं। पुलिस के पास चार पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। इनमें से एक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
Trending Videos


प्रकाश नगर, एत्माद्दाैला निवासी यशपाल सिंह ने वर्ष 2024 में बेटी की शादी के लिए प्रकाश नगर स्थित राधे-राधे ज्वैलर्स के मालिक सुशील नगर निवासी सोनू से जेवरात बनवाए थे। सोनू बनवाने का चार्ज कम लेता था। इसलिए उस पर भरोसा था। उन्होंने सोनू को 11 ग्राम सोना देकर बेटी के लिए हार बनवाया। कुछ दिन बाद जब वह दुकान पर पहुंचे तो ताला लगा मिला। उसके घर पर भी कोई नहीं मिला। दुकान पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था। जानकारी पर पता चला कि वह परिवार सहित कहीं चला गया है। इससे परेशान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की शादी के लिए जेवर की जरूरत थी। वह एक सराफ के पास जेवर लेकर पहुंचे। गिरवीं रखने की कहने पर सराफ ने जेवर चेक किए। उन्होंने बताया कि जेवर नकली हैं। सोने के नाम पर कुछ भी नहीं है। इस पर वो सोनू की तलाश में लग गए। उसका दूसरा घर मिल गया। सोनू ने आश्वासन दिया कि जेवर बदल देगा। पिछले दिनों वो दूसरे घर पर भी ताला लगाकर फरार हो गया। एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि सराफ जेवर गिरवीं रखकर रकम देता था। कई लोगों ने रकम ली थी। शिकायत है कि जेवर नकली हैं। सराफ दुकान बंद करके भाग गया है। प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

तीन और लोगों ने की शिकायत
सुशील नगर के शांति विहार निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि 20 जून 2025 को अपने जेवर गिरवीं रखे थे। उन्हें सराफ ने 40 हजार रुपये दिए थे। जेवर की कीमत करीब 1.44 लाख रुपये थी। जेवर वापस लेने पहुंचे तो दुकान बंद मिली। इसी तरह यमुना ब्रिज क्षेत्र निवासी प्रेम सिंह ने 1.20 लाख रुपये में जेवर गिरवीं रखे थे। प्रकाशनगर निवासी मानिकचंद ने 19 ग्राम सोने के जेवरात रखे थे। उन्हें 80 हजार रुपये मिले थे। अब जेवर की कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। सराफ ने उन्हें स्लिप भी काटकर दी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed