एप डाउनलोड करें

डेढ़ लाख में इज्जत का सौदा, मुर्गा बनाकर गैंगरेप के आरोपी छोड़े

ब्यूरो/अमर उजाला, कैलसा (अमरोहा) Updated Thu, 17 Mar 2016 06:14 AM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
विज्ञापन

Next Article

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खुदमुख्तार बने यहां के पंचों ने डेढ़ लाख रुपये में किशोरी की इज्जत का सौदा कर दिया। भरी पंचायत में गैंगरेप और अपहरण के आरोपियों को सिर्फ मुर्गा बनाकर मामला रफादफा कर दिया और पीड़ित पक्ष को इज्जत का वास्ता देकर कोतवाली जाने से रोक लिया।
और पढ़ें
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के चार युवक आठ दिन पहले गांव की ही एक किशोरी का कार से अपहरण कर ले गए थे। परिजनों ने रिश्तेदारी और कई स्थानों पर उसकी तलाश, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका।

बाद में पता चला कि वह गांव के युवक के साथ फरार हो गई है। परिजन जब कोतवाली जाने के लिए घर से निकले तो गांव के लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और लड़की को सकुशल बरामद कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

गांव के चार लड़कों को पकड़ा

rape - फोटो : Demo
मंगलवार को परिजन और कुछ गांव वालों ने दिल्ली के होटल से किशोरी और गांव के चार लड़कों को पकड़ लिया। इसके बाद गांव ले आए। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुना दी। बताया कि, वह भागी नहीं थी बल्कि उसका अपहरण किया गया था और आठ दिन तक चारों लड़कों ने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया है।

इसके बाद गांव में खलबली मच गई और आनन फानन में रात के समय ही गांव में पंचायत बैठ गई। यहां पंचों ने आरोपियों को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। पीड़ित परिवार को इज्जत का वास्ता देकर शांत कर दिया गया। आरोपियों को भरी पंचायत में मुर्गा बनाया गया और उनपर डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया। यह रकम पीड़ित परिवार को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस को इस मामले की जानकारी तक नहीं है।

-इस तरह की सूचना पुलिस को नहीं है। यदि कोई शिकायत लेकर आएगा, तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
-सतीश शर्मा, एसएसआई डिडौली कोतवाली
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें