एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 मई के मुख्य और ताजा समाचार

लाइव स्टोरी डेस्क Updated Wed, 27 May 2026 10:01 AM IST

खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

Next Article

09:50 AM, 27-May-2026

Bihar News : राजधानी के बड़े कारोबारी के घर छापेमारी, प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा भी की गई थी कार्रवाई

Bihar : अचानक कई गाड़ियां घर के सामने रुकी। गेट खुलवाया गया। गार्ड ने पूछा क्या बात है? कौन हैं आपलोग? लेकिन कोई कुछ नहीं बोला और दनादन सभी घर के अंदर घुस गए। अब चर्चा होनी शुरू हो गई कि बड़े व्यवसायी के घर पर छापेमारी हो रही है।  और पढ़ें

09:49 AM, 27-May-2026

Bihar: पैर का नाखून उखाड़ा, फिर सिर में मार दी गोली; दुबई से लौटे युवक की हत्या, पटना से जा रहा था घर

सीवान के जसौली गांव में दुबई से लौटे युवक गुड्डू कुमार सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या से पहले युवक को कथित तौर पर प्रताड़ित किया गया और फिर सिर में गोली मारी गई। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

09:09 AM, 27-May-2026

Bihar : पटना में एनकाउंटर का दौर, सूर्योदय से पहले पुलिस ने अपराधी के पैर में गोली मारी, साथी भी गिरफ्तार

पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में 27 लाख लूटकांड का आरोपी अजय पासवान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका साथी भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। दोनों कई आपराधिक मामलों में वांछित थे।

और पढ़ें

विज्ञापन
08:50 AM, 27-May-2026

Bihar: सोते ही गायब कर देते थे बैग; सीतामढ़ी-हावड़ा एक्सप्रेस को निशाना बनाने वाले गैंग का ऐसे हुआ भंडाफोड़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस ने ट्रेन में ट्रॉली बैग और कीमती सामान चोरी करने वाले संगठित गैंग का पर्दाफाश किया है। पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। गिरोह सीतामढ़ी-हावड़ा स्पेशल ट्रेन को निशाना बनाता था। पुलिस ने करीब पांच लाख रुपये का सोना भी बरामद किया है। और पढ़ें

08:30 AM, 27-May-2026

Bihar: पटना के IGIMS में आयुष्मान भारत योजना में बड़ा घोटाला, फर्जी भर्ती और डिस्चार्ज से कितना गबन किया?

IGIMS Scam: बिहार में बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक आईजीआईएमएस IGIMS में आयुष्मान भारत योजना के तहत बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। आरोप है कि फर्जी भर्ती और गलत डिस्चार्ज दिखाकर करोड़ों रुपये के गबन की कोशिश की गई। मामले की जांच के लिए छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। और पढ़ें

08:18 AM, 27-May-2026

Bihar: शादी से पहले युवती से सामूहिक दुष्कर्म; पिता विदेश में, बेटे के साथ मां गई थी बहन के घर, तभी हुई वारदात

गोपालगंज के बैकुंठपुर में शादी से पहले युवती के साथ घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें

07:54 AM, 27-May-2026

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 27 मई के मुख्य और ताजा समाचार

राजेंद्र सेतु के नीचे गंगा में डूब रहे अज्ञात युवक को स्थानीय नाविकों ने बचाया, लेकिन मरांची PHC पहुंचने के बाद भी वह करीब एक घंटे तक बस में तड़पता रहा। स्थानीय लोगों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाया। युवक की हालत गंभीर है।

 

और पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें