विज्ञापन

कल का बोझ

bipul banerjee

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैंने कल पर बहुत बोझ डाल दिया
        
                                                    
                            
जो आज करना था वो कल पर डाल दिया
आज को अपने बीते कल से रोक लिया
मैंने कल पर बहुत बोझ डाल दिया

जो बीत गई वह बात नहीं गई
वो आज पर कब्ज़ा जमाए बैठी है
आज ने अपने पास कुछ नहीं रखा
सारा बोझ कल पर डाल दिया

चलो आज में जीते हैं
कल का बोझ कुछ हल्का करते हैं
इस पल का क्या भरोसा
यह आज कब कल बन जाए?
वो भ्रांति कल की, कल हो न हो
चलो आज जीते हैं
कल का बोझ कुछ हल्का करते हैं
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all