एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Jharkhand: जेपी नड्डा ने बाबाधाम मंदिर में की पूजा अर्चना, नव निर्मित बीजेपी कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Dec 2025 12:30 PM IST

सार

Jharkhand: जेपी नड्डा दो दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। बाबाधाम में पूजा की, कार्यकर्ताओं से मिले। आज 11 बजे नए बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। देर रात कोर कमेटी बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा हुई।
LinksIndexing - Best SEO Indexing Tool
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों दो दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं। अभी थोड़ी देर पहले जेपी नड्डा ने बाबाधाम मंदिर में जलाभिषेक किया और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के बाद जेपी नड्डा ने मंदिर के पुजारियों और मंदिर प्रशासन से बातचीत की। पूजा अर्चना कर बाहर निकलने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहीं दिन के 11 बजे नव निर्मित बीजेपी कार्यालय का जेपी नड्डा उद्घाटन करेंगे। उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते शुक्रवार की देर शाम जेपी नड्डा दिल्ली से देवघर पहुंचे थे। स्थानीय परिसदन में उन्होंने बीजेपी कोर कमेटी की बैठक की और संगठन मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही बीजेपी पदाधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए।साथ ही झारखंड की वर्तमान राजनीति पर चर्चा हुई। वहीँ जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबधित करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को संगठन मजबूत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

पढ़ें: आठ को कैबिनेट की बैठक, पेशा कानून लागू करने सहित कई फैसले पर लग सकती है मुहर
विज्ञापन


झारखंड में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने के लिए गांव-गांव निगरानी करने की जरूरत है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी सहित कई बीजेपी के नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें