एप डाउनलोड करें

पत्नी से छुटकारे के लिए पति ने थाने में जड़ा एसीपी को मुक्का

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 08 Sep 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

Next Article

पत्नी के झगड़े से एक व्यक्ति इतना परेशान हो गया कि उससे छुटकारा पाने के लिए जेल जाने की योजना बनाई। जब पुलिस ने आसानी से जेल नहीं भेजा तो गुस्साए पति ने एसीपी के मुंह पर मुक्का मार दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन


यह अनोखा मामला है राजधानी जयपुर के शिप्रा पथ थाने का। घटना के बाद पुलिस ने राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को जेल में डाल दिया। जहां दुर्गापुरा इलाके में रहने वाला योगेश गोल्या साफा शेरवानी का व्यवसाय करता है।

कुछ अरसे से पत्नी से अनबन और आपसी झगड़े-हाथापाई से तंग आकर योगेश ने पत्नी से छुटकारा पाने के लिए जेल जाने का मन बना लिया। इसके लिए उसने पुलिसकर्मी तक से मारपीट करने की भी सोच रखी थी। इसके लिए अनोखी तरकीब अपनाई और वह पत्नी के साथ शिप्रापथ थाने पहुंचा।
विज्ञापन

थाने में पहुंच पति ने की जेल जाने की जिद

demo pic
इसी दौरान एसीपी मानसरोवर देशराज यादव भी थाने पहुंच गए। वहां दंपत्ति को बैठा देखकर कारण पूछा तो पति पत्नी के आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए।

योगेश ने पत्नी से हाथापाई करने की बात करते हुए तैश में आकर उसे जेल भेजने की बात कही। ता​कि कुछ दिन गृहक्लेश और पत्नी से छुटकारा मिल जाए। लेकिन एसीपी ने ऐसे जेल भेजने से इंकार करते हुए दंपत्ति को समझाया। फिर थानाधिकारी से मिलकर बात करने की सलाह दी।

जब एसीपी ने कहा कि एेसे ही कैसे किसी को जेल भेज देंगे। काफी जिद के बाद जब एसीपी नहीं माने, तो जेल जाने के लिए योगेश ने एसीपी यादव के मुंह पर मुक्का मार दिया।

एसीपी के मुंह से खून निकलते ही थाने में मच गया हड़कम्प

प्रतीकात्मक चित्र
​योगेश के मुक्का मारने के बाद एसीपी के मुंह से खून निकलने लगा। इस घटना से थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिसकर्मियों ने योगेश को दबोच लिया। घटना के बाद एसीपी देशराज यादव ने शिप्रापथ थाने में योगेश के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न कर मुंह पर मुक्का मारने का मुकदमा दर्ज करवाया।

इस पर शिप्रापथ थाना पुलिस ने योगेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में योगेश ने बताया कि वह पत्नी से छुटकारा पाने के लिए जेल जाना चाहता था। इसके लिए उसने किसी पुलिसकर्मी से हाथापाई करने तक की प्लानिंग बना रखी थी। ताकि वह जेल चला जाए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें