एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Una News: शिमला आसपास के लिए<bha>--</bha>-

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना/ नारी (ऊना)। जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित बसाल क्षेत्र में मंगलवार दोपहर को आग लगने से 76 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा झुग्गी क्षेत्र धुएं और आग की ऊंची लपटों से घिर गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को बसाल में झुग्गियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास बनी अन्य झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों के आसपास भारी मात्रा में सूखी लकड़ियां और अन्य ज्वलनशील सामान पड़ा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। इसके अलावा दोपहर के समय चली गर्म हवाओं ने आग को तेजी से फैलाया। आग लगने से झुग्गियों में रखा घरेलू सामान, राशन, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और नकदी तक जलकर राख हो गई। प्रभावित परिवारों के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर स्थानीय पटवारी भी पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। जिले में बीते दिनों भी झुग्गियों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।


मंगलवार दोपहर को बसाल क्षेत्र में 76 झुग्गियां जलकर राख हो गई। घटना में करीब चार लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है।
-सुरेश कुमार, फायर स्टेशन अधिकारी ऊना
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें