एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Una News: आंखों से दिखाई नहीं देने केे बावजूद 75 वर्षीय कांता देवी ने किया मतदान

संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 27 May 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

टाहलीवाल (ऊना)। ग्राम पंचायत बाथू के मतदान केंद्र पर सुबह से ही लोकतंत्र के पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। गांव बाथू के मजरा गुरपलाह स्थित मतदान केंद्र पर सुबह 7 बजे से पहले ही मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पर कई प्रेरणादायक तस्वीरें भी देखने को मिलीं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

95 वर्षीय रोशन लाल निवासी माजरा कैलुआ ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं 75 वर्षीय कांता देवी पत्नी शेर सिंह, जिन्हें आंखों से दिखाई नहीं देता, उन्होंने भी परिवार के सहयोग से मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसी तरह 85 वर्षीय कमला देवी पत्नी प्रेम सिंह, जो चलने में असमर्थ हैं, उन्हें उनका पोता रोहित सिंह गोद में उठाकर मतदान केंद्र तक लेकर पहुंचा। बुजुर्ग महिला ने मतदान कर यह संदेश दिया कि वोट हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। देशभक्ति और लोकतंत्र के प्रति समर्पण की मिसाल भी मतदान केंद्र पर देखने को मिली। ऑपरेशन सिंदूर में अदम्य साहस दिखाने वाले वीर जवान व्यास देव संधू ने अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। देश सेवा के दौरान अपनी एक टांग गंवाने के बावजूद उनका हौसला आज भी बुलंद है। उनका यह जज्बा पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा बना रहा। ग्राम पंचायत बाथू के 77 वर्षीय सुभाष चंद राणा, जो कई वर्षों से पैरालाइज के मरीज हैं, ने भी कार में ही फार्म भरकर मतदान किया। लोगों ने उनके जज्बे की सराहना की।
वहीं युवाओं में भी मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। सिया चौधरी और एकमीत ने पहली बार मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। दोनों युवा मतदाताओं ने अन्य युवाओं को भी मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के इमानदार और युवा उम्मीदवार को मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें