एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Chamba News: पधर मैदान में कैडेट्स ने किया अभ्यास

शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 05:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बनीखेत (चंबा)। एनसीसी बटालियन की ओर से चेली कॉलोनी में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तहत मंगलवार को पधर मैदान में कैडेट्स ने सुबह पीटी का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों की देखरेख में कैडेट्स ने शारीरिक दक्षता बढ़ाने के लिए विभिन्न व्यायाम और अनुशासनात्मक गतिविधियों में भाग लिया। इसी दौरान शिविर में मौजूद कैडेट्स को भारतीय सेना और एनसीसी में उपयोग होने वाले विभिन्न बैज, रैंक और एनसीसी कैडेट अवार्ड्स के बारे में जानकारी दी गई। लेक्चर के माध्यम से कैडेट्स को सेना में रैंकों की पहचान, उनके महत्व, विभिन्न बैजों के उपयोग और एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को दिए जाने वाले पुरस्कारों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने कैडेट्स को बताया कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर एनसीसी में विभिन्न सम्मान प्रदान किए जाते हैं। शिविर में कैडेट्स को सैन्य जीवन से जुड़ी बुनियादी जानकारियों के साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन और टीम भावना का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों और विषयों पर विशेषज्ञों की ओर से लेक्चर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि कैडेट्स को सेना और एनसीसी की कार्यप्रणाली की बेहतर समझ मिल सके। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए कैडेट्स उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। शिविर के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें