एप डाउनलोड करें

बेकाबू टेंपो पुल से टकराया, एक की मौत, 15 घायल

अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Thu, 27 Mar 2014 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

शाहाबाद में जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के नजदीक वीरवार सुबह सात बजे नोएडा से कसौली जा रहा टेंपो ट्रेवलर बेकाबू होकर पुल से जा टकराया।
और पढ़ें
विज्ञापन


इसमें सवार 15 लोग घायल हो गए, जबकि 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन दिल्ली निवासी प्रयांश ने बताया कि वह नोएडा की फिनलेस कंसल्टिंग कंपनी में काम करते हैं।

उनके सभी साथी अपने हेड मुनीष मल्होत्रा के परिवार के साथ बुधवार रात को नोएडा से कसौली घूमने के लिए रवाना हुए थे। उनकी गाड़ी शाहाबाद के गांव धंतौड़ी से आगे पहुंची तो अचानक पुल से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सभी सीटाें से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलाें को हेल्पर्स संस्था के सदस्य और लुधियाना केे मनु अपनी गाड़ियों में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए लेकर आए।

चालक की नींद बनी हादसे का कारण
टेंपो ट्रेवलर में सवार लोगाें का कहना है कि चालक की नींद हादसे का कारण बनी। चालक के झपकी लेते ही गाड़ी अंसतुलित हुई और पुल से जा टकराई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें