{"_id":"699efd23ff5bb2817a0769a5","slug":"ind-vs-zim-super-8-t20-world-cup-2026-india-playing-xi-sanju-samson-sitanshu-kotak-press-conference-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11, तिलक की जगह नंबर-3 पर खेल सकते हैं संजू सैमसन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ बदल सकती है भारत की प्लेइंग 11, तिलक की जगह नंबर-3 पर खेल सकते हैं संजू सैमसन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 25 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला गुरुवार को चेन्नई में खेला जाएगा। इस मैच में भारत की प्लेइंग 11 में बदलाव हो सकता है। टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने संकेत दिए हैं कि संजू सैमसन को मौका मिल सकता है।
तिलक वर्मा-संजू सैमसन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ अहम मैच से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बड़े संकेत दिए। टीम मैनेजमेंट ने जहां आउट ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों का बचाव किया, वहीं प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना से भी इनकार नहीं किया। खास तौर पर नंबर-3 पर संजू सैमसन को उतारने के सवाल पर कोटक ने साफ कहा कि विचार जरूर होगा।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले
Trending Videos
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: करो या मरो मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे रिंकू सिंह? कोटक ने दिया अपडेट; अभिषेक के फॉर्म पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार-सैमसन
- फोटो : PTI
संजू सैमसन को नंबर-3 पर मिल सकता है मौका
कोटक ने माना कि टीम कॉम्बिनेशन को लेकर मंथन चल रहा है। उन्होंने कहा कि बाएं हाथ के दो बल्लेबाज ओपनर हैं और नंबर-3 पर भी बाएं हाथ का बल्लेबाज है, जबकि विपक्षी टीम स्पिन का इस्तेमाल कर रही है। ऐसे में बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
हालांकि, उन्होंने साफ किया कि नेट्स में सैमसन का ऊपर बल्लेबाजी करना किसी संकेत के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। कोटक ने कहा, 'अभिषेक आमतौर पर पहले बल्लेबाजी नहीं करते, वे दूसरे या तीसरे ग्रुप में आते हैं। संजू तीसरे ओपनर और विकेटकीपर हैं, इसलिए वे कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। नेट्स से प्लेइंग इलेवन का संकेत नहीं मिलता। लेकिन हां, उन्हें खिलाने पर जरूर विचार होगा।'

अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
अभिषेक शर्मा पर भरोसा बरकरार
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा मौजूदा विश्व कप में अब तक सिर्फ 15 रन बना पाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 75 रहा है। लेकिन कोटक ने उनके समर्थन में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अभिषेक की तबीयत खराब थी और वह मोमेंटम हासिल नहीं कर पाए। लेकिन पिछले मैच में उनकी बल्लेबाजी बेहतर दिखी। उन्होंने आगे कहा, 'जब वह 30 गेंदों में 80-90 रन बना रहे थे, तब कोई चर्चा नहीं कर रहा था। हमारा काम है उन्हें अच्छे मानसिक फ्रेम में रखना। एक बार फिर से लय मिली तो वही अभिषेक नजर आएंगे।' हालांकि, ऑफ स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी पर भी सवाल उठे, लेकिन कोटक ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी।

तिलक वर्मा-ईशान किशन-संजू सैमसन
- फोटो : ANI-PTI
तिलक वर्मा की स्ट्राइक रेट पर भी कोई चिंता नहीं
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने वाले तिलक वर्मा का स्ट्राइक रेट 118 रहा है, जिसे लेकर आलोचना हो रही है। लेकिन कोटक ने साफ किया कि टीम को उनके अप्रोच से कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान मैच में हमारा टारगेट 175 था और पिच स्पिन हो रही थी। ऐसे में कोई भी टीम लगातार विकेट नहीं गंवाना चाहेगी। तिलक के लिए भी बस दो बाउंड्री की बात है। एक-दो बड़े शॉट लगते ही मैच का रुख बदल सकता है।' कोटक ने साफ कहा कि तिलक को डिफेंसिव खेलने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है।

सितांशु कोटक
- फोटो : PTI
'अगर विश्व कप जीतना है तो दबाव संभालना होगा'
दक्षिण अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया है। सुपर-8 में आगे बढ़ने के लिए अब जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत जरूरी है। कोटक ने माना कि यह बड़ा प्रेशर गेम है, लेकिन टीम की मानसिक मजबूती पर उन्हें भरोसा है। कोटक ने आगे कहा, 'विश्व कप भारत में है, उम्मीदें रहेंगी। लेकिन हर इंटरनेशनल मैच में दबाव होता है। अगर हमें वर्ल्ड कप जीतना है, तो इस दबाव को संभालना होगा।' उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में बहुत कम बार टीम 150 से कम स्कोर पर आउट हुई है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच को वह पिछले दो साल का सबसे खराब मैच मानते हैं।

ईशान किशन
- फोटो : PTI
ओपनर्स की साझेदारी अहम
कोटक ने कहा कि टीम की वापसी का सबसे बड़ा जरिया ओपनर्स का फॉर्म होगी। ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी पारी खेली थी, लेकिन अभिषेक के साथ बड़ी साझेदारी नहीं बन पाई। उन्होंने कहा, 'हम उसी ब्रांड का क्रिकेट खेलेंगे जिसने हमें सफलता दिलाई है। हां, पिच के हिसाब से एडजस्टमेंट जरूरी है, लेकिन अप्रोच पॉजिटिव ही रहेगा।'