एप डाउनलोड करें

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से हेड कांस्टेबल की मौत, रात्रि ड्यूटी से लौट रहे थे घर

अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल से रात्रि ड्यूटी कर सुबह बांसी पुलिस चौकी पर लौट रहे एक हेड कांस्टेबल की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। मऊ जिले के रहने वाले हेड कांस्टेबल शंभूनाथ राय अब आजमगढ़ में घर बनवाकर परिवार के साथ रहते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

और पढ़ें
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी पुलिस चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल शंभूनाथ राय (50) की ड्यूटी जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल में लगी थी। रात्रि ड्यूटी के बाद वह सुबह बांसी पुलिस चौकी पर लौट रहे थे। करीब साढ़े छह बजे गंभीरिया गांव के सामने पहुंचे ही थे कि गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई।

चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बिहार की तरफ भाग गया। सूचना पर कोतवाल अनुज सिंह पहुंचे और चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित बिहार से पकड़कर कोतवाली भिजवा दिया। हेड कांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ सदर संदीप वर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल शंभूनाथ राय मूलत: मऊ जिले के निवासी थे, लेकिन आजमगढ़ में घर बनवाकर परिवार के साथ रहने लगे थे। वह रात में जिला मुख्यालय स्थित कोविड अस्पताल से ड्यूटी कर लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें