एप डाउनलोड करें

बोरे में युवती का शव मिलने से मची सनसनी, मुंह में ठुंसा कपड़ा और हाथों में रची थी मेंहदी

ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 07 Dec 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
बोरे में म‌िला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

नोएडा में अट्टा पीर से डीएलएफ मॉल जाने वाले रास्ते पर एक बोरे में युवती का शव म‌िलने से बुधवार(7 द‌िसंबर) सुबह सनसनी मच गई।
और पढ़ें
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इस मृत युवती की उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है। युवती का शव एक बोरे में बंद मिला था और उसके मुंह में कपड़ा ठुंसा हुआ था।

युवती का शव नीले कपड़े में बंधा था और उसने काला कपड़े पहन रखे थे। बताया जा रहा है कि युवती के पैर भी बंधे हुए मिले थे। घटना की जानकारी मिलते ही नोएडा कोतवाली सेक्टर 20 पुलिस मौके पर पहुंची।

शव से आ रही पेट्रोल की बदबू

Murder
बता दें कि युवती के हाथ पर मेंहदी लगी है जिस पर फारुक और शाहिदा नाम लिखा है। इससे पुलिस का अनुमान है कि युवती का नाम शाहिदा हो सकता है।

पुलिस के अनुसार युवती के शव से पेट्रोल की बदबू आ रही है और उनका कहना है क‌ि युवती की मौत 4-6 घंटे पहले हुई लगती है।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें