एप डाउनलोड करें

मोबाइल से 20 करोड़ लोगों को बुलाएंगे रामदेव!

अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 17 Feb 2014 01:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

योग गुरू बाबा रामदेव ने रविवार को मोबाइल पर अपने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया है। आगे भी वह इस विधि को जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने मोबाइल संदेश के जरिए देशभर से करीब 20 करोड़ लोगों को जोड़ने की योजना बनाई है।
और पढ़ें
विज्ञापन


रविवार को सेक्टर-3 स्थित जाट भवन में बड़ी संख्या में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, युवा भारत व पतंजलि योग समिति के पदाधिकारी एकत्र हुए। सुबह करीब 11 बजे बाबा रामदेव ने भारत स्वाभिमान के मंडल प्रभारी जयपाल शास्त्री के मोबाइल पर फोन किया और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया।

पढ़ें: अब कॉमेडी करते नजर आएंगे बाबा रामदेव

फिलहाल मोबाइल को लाउड स्पीकर से जोड़ दिया गया था, ताकि उनका संदेश सभी कार्यकर्ताओं को आसानी से सुनाया जा सके।

युवा भारत के जिला प्रभारी विजेंद्र नेहरा ने बताया कि बाबा रामदेव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता एक मार्च से 22 मार्च तक करीब 50 घरों तक जाए और 23 मार्च से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले योग महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें