एप डाउनलोड करें

कार में डूब रहे थे पति-पत्नी, तभी पहुंचे खिलाड़ी

अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 31 Jul 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नहर में गिरी स्कार्पियों कार में फंसे महिला समेत दो लोगों को शिवालिक वाटर स्पोटर्स एंड एंडवेचर क्लब के खिलाड़ियों ने जान की बाजी लगाकर सकुशल बचाया। हादसे के वक्त क्लब के सभी 15 खिलाड़ी कांवड़ पटरी पर दौड़ लगा रहे थे।
और पढ़ें
विज्ञापन


बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्रेन की मदद से कार को किसी तरह से बाहर निकाला गया।

जानकारी के मुताबिक अशोक नगर शहादरा दिल्ली निवासी रुपेश कुमार अपनी पत्नी के साथ बुधवार की सुबह दिल्ली से देहरादून जा रहे थे। मंगलौर आने के बाद उन्होंने रुड़की के लिए कांवड़ पटरी का रास्ता पकड़ लिया।

सुबह करीब साढ़े सात बजे आसफनगर झाल के पास अचानक ही रुपेश कुमार ने कार से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे कार अनियंत्रित होकर कांवड़ पटरी से गंगनहर में जा गिरी। जिस समय यह हादसा घटित हुआ उस समय शिवालिक वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर क्लब के खिलाड़ी कांवड़ पटरी पर दौड़ लगाने के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन

शीशा तोड़कर न‌िकाला बाहर

कार को नहर में गिरती देख वह भौचक्के रहे गए। खिलाड़ियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए नहर में छलांग लगा दी। खिलाड़ियों ने कार की खिड़की के शीशे तोड़कर रुपेश कुमार और उनकी पत्नी को किसी तरह से बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी डीएस भंडारी भी क्रेन लेकर मौके पर पहुंच गए। रुपेश कुमार और उनकी पत्नी हादसे से बदहवाश हालत में थे। उन्हें एक निजी अस्पताल में भेजा गया।

वहीं खिलाड़ियों ने क्रेन के माध्यम से कार को बाहर निकाला। दिल्ली के परिवार ने जान बचाने के लिए इन खिलाड़ियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें